बिहार : बेतिया में शिक्षा अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, मिली नोटों की गड्डियां, गिनने के लिए मंगाई गई मशीनें

बेतिया । बिहार के बेतिया में गुरुवार को विजिलेंस टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर छापेमारी की। इस दौरान तलाशी में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। इसे गिनने के लिए टीम की तरफ से मशीनें भी मंगाई गई हैं। तीन घंटे से ज्यादा समय से उनके घर पर छापेमारी चल रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने चहेते ठेकेदारों को ही काम दिया। इसके अलावा, उन पर कई शिक्षकों ने भी भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।

फिलहाल, अब तक उनके घर से कितनी रकम बरामद हुई है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रजनीकांत खुद मौके पर मौजूद हैं, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

वहीं, उन पर लगे आरोपों की जांच विजिलेंस टीम की तरफ से की जा रही है। इसके अलावा, उन पर आय से अधिक संपत्ति के भी आरोप लग चुके हैं। बेतिया, समस्तीपुर और दरभंगा स्थित उनके ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग धनार्जन करने के लिए किया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

रजनीकांत पिछले तीन सालों से बेतिया में शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। वो 2005 से इस सेवा में हैं। वो दरभंगा, समस्तीपुर सहित अन्य जिलों में भी बतौर शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उन पर लगे आरोप गंभीर बताए जा रहे हैं।

बता दें कि हाल के दिनों में शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता को लेकर कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। हाल ही में स्कूलों में बेंच डेस्क की खरीदारी में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया था। इससे पहले किशनगंज और पूर्वी चंपारण में भी शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता को लेकर कार्रवाई हो चुकी है।

–आईएएनएस

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के केस में डीजीपी और एसआईटी को किया तलब, डीएनए जांच न होने पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

admin

Read Previous

सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल के बांग्लादेशी होने के मिले सबूत

Read Next

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर, देशद्रोह के तहत एफआईआर की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com