बिग बॉस ओटीटी 3: रणवीर ने शिवानी को कहा ‘बेशर्म’, सना सुल्तान के ‘शेरू’ को लेकर हुई तीखी बहस

मुंबई । ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में कंटेस्टेंट के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपकमिंग एपिसोड में रणवीर शौरी और शिवानी कुमारी को लड़ते हुए देखा जाएगा। दोनों सना सुल्तान के स्टफ्ड टॉय ‘शेरू’ को लेकर बहस करते नजर आएंगे।

रणवीर और शिवानी की लड़ाई से पहले, अरमान मलिक और सना सुल्तान के बीच बहस होती देखी गई। दरअसल, सना सुल्तान के पास एक स्टफ्ड टॉय है, जिसे वह प्यार से ‘शेरू’ कहती हैं। वह उससे काफी कनेक्ट हैं। अरमान सना को लेकर छोटी सी शरारत करते हैं और उनके ‘शेरू’ को छुपा देते हैं।

इस बात को लेकर शिवानी रणवीर से कहती हैं, “जब सना का शेरू छिपा रहे थे, तब तुम वहां खड़े थे। मैंने तुम्हें देखा। तुम झूठ बोल रहे हो।”

इस पर रणवीर ने कहा, “नहीं, मैंने नहीं देखा कि वहां क्या हो रहा था। तुम मेरे बारे में झूठे कमेंट्स करना बंद करो, खासकर तब जब तुम्हें फैक्ट्स नहीं पता हों। एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी! क्यों छूती हो किसी और का सामान तुम वैसे भी?”

बहस आगे बढ़ जाती और रणवीर शिवानी को “बेशर्म” कह देते हैं। जवाब में शिवानी भी कहती हैं, “आप हो बेशर्म!”

सना अपने स्टफ्ड टॉय को काफी ढूंढती हैं और जब वह नहीं मिलता, तो वह निराश हो जाती हैं। सना को परेशान देख अरमान उनका टॉय लौटा देते हैं और माफी मांग लेते हैं।

लेकिन मामला यही नहीं थमता, सना अन्य घरवालों से इस बारे में बात करती हैं। ये देख अरमान भड़क जाते हैं और कहते हैं, “मैंने पहले ही माफी मांग ली है। तुम दिन-रात एक ही टॉपिक पर बात क्यों कर रही हो और इसे खत्म क्यों नहीं कर देती?”

इस पर सना जवाब देती हुई कहती हैं, “मेरे इमोशन आपके बोलने से नहीं चलते। ‘शेरू’ मेरे लिए बहुत खास चीज है। आप मेरे लगाव को नहीं समझ रहे हैं। मैं दुखी हूं और मुझे सही होने में कुछ समय लगेगा।”

वह अरमान को बताती हैं कि यह टॉय उनके लिए क्यों खास है।

सना ने कहा, “यह ऐसी चीज है जिससे मैं इमोशनली अटैच हूं। मैं तुरंत ठीक नहीं हो सकती। मुझे वापस अपने सही मूड में आने में कुछ समय लगेगा। मैंने आपको अपना एक्सप्लेनेशन दे दिया है, प्लीज इसकी रिस्पेक्ट करें।”

सना के रवैये से चिढ़कर अरमान कहते हैं, “एक प्रैंक का इतने टाइम से बखेड़ा खड़ा कर रखी है।”

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जियोसिनेमा प्रीमियम पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

admin

Read Previous

देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस : पीएम मोदी

Read Next

एनडीए का तीसरी बार सरकार बनाना ऐतिहासिक, तीन गुना ताकत और स्पीड से करेंगे काम : पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com