बांग्लादेश में बैन हुई कंगना रनौत स्टारर ‘इमरजेंसी’

मुंबई । कंगना रनौत के निर्देशन में तैयार बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍म ‘इमरजेंसी’ बांग्लादेश में बैन कर दी गई है। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों की वजह से पड़ोसी देश ने यह फैसला लिया। फ‍िल्‍म ‘इमरजेंसी’ 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा भारत में घोषित इमरजेंसी पर आधारित है।

मामले से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “बांग्लादेश में ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग रोकने का फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों से जुड़ा है। यह प्रतिबंध फिल्म की थीम से कम और दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनावपूर्ण संबंधों की वजह से है।“

‘इमरजेंसी’ 1971 के बांग्लादेश स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सेना और इंदिरा गांधी की सरकार की भूमिका और शेख मुजीबुर्रहमान को दिए गए समर्थन को दर्शाती है, जिन्हें ‘बांग्लादेश का जनक’ कहा जाता है।

फिल्म में बांग्लादेशी चरमपंथियों के हाथों मुजीबुर्रहमान की हत्या को भी दिखाया गया है, इसके कारण माना जाता है कि बांग्लादेश में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

भारत के सिनेमाघरों में ‘इमरजेंसी’ तीन दिनों में रिलीज होने को तैयार है। 17 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार ‘इमरजेंसी’ भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को दिखाती है। वर्तमान में भारत और बांग्लादेश के बीच अस्थिर राजनयिक संबंध देखने को मिल रहे हैं।

हालांकि, पड़ोसी देश बांग्लादेश में बैन का सामना करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘इमरजेंसी’ अकेली नहीं है। इससे पहले ‘पुष्पा 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्मों को भी बांग्लादेश में रिलीज करने से रोक दिया गया था।

–आईएएनएस

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई...

‘जय नायकन’ के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

मुंबई । साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है। फिल्म के रिलीज से...

खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान लेकर आ रहे नया रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट के साथ नगालैंड में खतरनाक स्टंट

मुंबई । ओटीटी पर नया रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका नाम है 'ट्राइबवर्स।' इस शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट...

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर...

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद कर बोले- ‘अपने दिल की सुनों’

मुंबई । आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर...

30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’, टॉम क्रूज ने जाहिर की खुशी

मुंबई । हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'जेरी मैग्वायर',...

धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील का बड़ा योगदान, आदित्य धर ने की जमकर तारीफ

मुंबई । जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसके पीछे पूरी टीम का पूरा योगदान रहता है। लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखता है, तो निर्देशक उसे पर्दे पर...

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

admin

Read Previous

दुनिया के सबसे अधिक मार्केटकैप वाले 25 बैंकों में शामिल हुए तीन भारतीय बैंक

Read Next

गाजा युद्ध विराम वार्ता अंतिम दौर में, पहले फेज में होगी 33 बंधकों की रिहाई और इजरायली सेना की वापसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com