नेशनल फिल्म अवार्ड सम्पन्न, अजय देवगन, आशा पारेख समेत कई फिल्मी हस्तियों को मिला पुरस्कार

नई दिल्ली: 68वां नेशनल फिल्म अवॉर्डस शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। इसमें फिल्मी जगत की हस्तियों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्डस दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को अपने हाथों से सम्मानित किया। इस अवार्ड समारोह में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता अजय देवगन को फिल्म तन्हाजी द अनसंग वॉरियर और सूर्या को फिल्म सोरारई पोटरु के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। इस बार के नेशनल फिल्म अवार्ड में दक्षिण भारत की फिल्मों का बोलबाला रहा।

बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के लिए सोरारई पोटरु को तो वहीं बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार अपर्णा बालमुरली को साउथ की फिल्म के लिए दिया गया। इसके अलावा अलग अलग कैटेगरी में ये सम्मान अन्य फिल्मी हस्तियों को भी प्रदान किए गए हैं। जुलाई में नेशनल फिल्म अवार्ड देने की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा केंद्रीय सूचना और प्रशासन मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे।

जिन फिल्मों और कलाकारों को ये पुरुस्कार मिला उनमें प्रमुख हैं:

1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर)

2. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर

3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरु के लिए)

4. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)

5. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यप्पनम कोशियुम)

6. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम फिल्म के लिए)

7. स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव

8. सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश

9. विशेष उल्लेख राज्य – उत्तराखंड और यूपी

10. सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार – लॉन्गेस्ट किस

11. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सोरारई पोटरु

12. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – तन्हाजी द अनसंग वॉरियर

13. सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका महिला – नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)

14. सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक पुरुष – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एएम वसंतराव के लिए)

15. सर्वश्रेष्ठ गीत – मनोज मुंतशिर (साइना के लिए)

16. आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार

इस मौके पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत पोस्ट प्रोडक्शन हब बना है, जल्दी ही कांटेक्ट हब भी बनेगा। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सिनेमा समाज को जोड़ने और राष्ट्रनिर्माण का साधन है। ये भारत की संस्कृति को भी प्रदर्शित करता है।

गौरतलब है कि ये नेशनल फिल्म अवॉर्डस 2020 के लिए दिए गए हैं। कोरोना और फिर लॉकडाउन के कारण यह समारोह पहले नहीं हो पाया था। हर साल यह कार्यक्रम फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है। जो कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

फीफा रैंकिंग में 106वें स्थान पर काबिज भारत के लिए विश्व कप दूर का सपना

Read Next

तमिलनाडु पुलिस ने इस्लामिक आतंकी समूहों से जुड़े होने के संदेह में कई जगहों पर की छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com