अश्लील जोक्स : सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अमित शाह, अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, की सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली । समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स पर रणवीर इलाहाबादिया के किए गए अश्लील जोक्स को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्लयूए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शो पर प्रतिबंध लगाने और इसके निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि यूट्यूब चैनल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए और इससे जुड़े सभी लोगों को भविष्य में कोई भी यूट्यूब चैनल बनाने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। यूट्यूब इंडिया को इस तरह की हानिकारक कंटेंट की अनुमति देने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और स्ट्रिक्ट कंटेंट रेगुलेशन लागू करने के साथ डिजिटल कंटेंट के लिए सख्त सेंसरशिप कानून बनाना चाहिए।“

शिकायत पत्र में लिखा है, “यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कंटेंट की हम कड़ी निंदा करते हैं। समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह, आशीष ने शो में माता-पिता और पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ कमेंट करने के साथ अपमानजनक भाषा के नैतिक सीमाओं को पार किया है, जो किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य है। यह स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर पैसा कमाने का गंदा जरिया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा, “ यूट्यूब पर एक शो है, जिसे समय रैना होस्ट करते हैं और उसमें जज के तौर पर रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा समेत अन्य लोग नजर आए। इन्होंने माता-पिता को लेकर जो अश्लील कमेंट किया है वह हद से गंदा है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। रणवीर ने घटिया बयान दिया है, जो हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के लिए बेहद अपमानजनक है। इस तरह की अपमानजनक कंटेंट को सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता है यह नैतिक पतन के लिए जिम्मेदार हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्कर्स एसोसिएशन आधिकारिक तौर पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का बहिष्कार करता है। हम सभी अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों से आग्रह करते हैं कि वे इस शो में शामिल व्यक्तियों, जिसमें समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा समेत अन्य के साथ किसी भी तरह का काम ना करें और इन्हें बैन करें।”

उन्होंने आगे कहा, “ये गंदी सोच के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रहे हैं। हमने इन्हें बॉयकॉट कर दिया है। इन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हमने गृहमंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।”

–आईएएनएस

हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

मुंबई । 'बिग बॉस 18' की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। 'बिग बॉस' के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं,...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

admin

Read Previous

सरकार का एआई को किफायती बनाने पर फोकस, देश में तेजी से विकसित हो रहा इकोसिस्टम

Read Next

फ्रांस : प्रधानमंत्री मोदी की एस्टोनियाई राष्ट्रपति से मुलाकात, साइबर सुरक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com