सरकार का एआई को किफायती बनाने पर फोकस, देश में तेजी से विकसित हो रहा इकोसिस्टम

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है। एक तरफ देश एआई इकोसिस्टम विकसित कर रहा है और दूसरी तरफ सरकार इसके किफायती होने पर भी जोर दे रही है, जिससे आम लोगों को इसका फायदा मिल सके।

भारत के इतिहास में पहली बार है जब सरकार एआई इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए कंप्यूटिंग पावर, जीपीयू और रिसर्च को किफायती कीमत पर उपलब्ध करा रही है।

सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि एआई केवल कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए नहीं है और इस पर बड़ी तकनीकी कंपनियों और वैश्विक दिग्गजों का वर्चस्व नहीं होना चाहिए।

सरकार अपनी नीतियों के माध्यम से छात्रों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स की विश्व स्तरीय एआई बुनियादी ढांचे तक पहुंच को सक्षम बना रही है, जिससे वास्तव में समान अवसरों और मौकों का निर्माण हो रहा है। इसमें इंडिया एआई मिशन और सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस फॉर एआई स्थापित करना शामिल है।

मोदी सरकार ने एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2024 में 10,300 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ ‘इंडिया एआई मिशन’ को मंजूरी दी थी।

उच्च-स्तरीय सामान्य कंप्यूटिंग सुविधा द्वारा समर्थित इंडिया एआई मिशन भारतीय भाषाओं का उपयोग करके भारतीय संदर्भ के लिए स्वदेशी एआई समाधानों को अनुकूलित करने के करीब है।

इंडिया एआई मिशन के लॉन्च होने के 10 महीने के अंदर ही सरकार लगभग 18,693 जीपीयू की एक उच्च-स्तरीय और मजबूत कॉमन कंप्यूटिंग सुविधा बनाने में सक्षम रही है।

यह ओपन-सोर्स मॉडल डीपसीक की तुलना में लगभग नौ गुना और चैटजीपीटी की तुलना में लगभग दो-तिहाई है।

मोदी सरकार ने भारत के जीपीयू बाजार को खोलने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिससे छोटे स्टार्टअप, रिसर्चर और छात्र उच्च-प्रदर्शन वाले कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार अगले कुछ दिनों में देश में संस्थाओं को एआई विकास के लिए 18,000 उच्च-स्तरीय जीपीयू-आधारित कंप्यूटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, और उनमें से 10,000 पहले से ही उपलब्ध हैं।

सरकार ने 10 कंपनियों का भी चयन किया है जो 18,693 जीपीयू की आपूर्ति करेंगी। इसके अतिरिक्त भारत अगले तीन से पांच वर्षों में अपना स्वयं का जीपीयू विकसित करेगा और अगले 10 महीनों में एक घरेलू एआई प्लेटफॉर्म आ सकता है।

सरकार जल्द ही एक कॉमन कंप्यूटिंग सुविधा शुरू करेगी, जहां स्टार्टअप और शोधकर्ता कंप्यूटिंग पावर तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। वैश्विक जीपीयू एक्सेस की लागत लगभग 2.5-3 डॉलर प्रति घंटा है और सरकार इसे केवल 1 डॉलर प्रति घंटा पर प्रदान करेगी।

सरकार देश की बड़ी रिसर्च कम्यूनिटी के लिए ओपन डेटासेट तक पहुंच को आसान बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

इसके अलावा मोदी सरकार ने 2023 में तीन एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) बनाने का ऐलान किया था, जो कि स्वास्थ्य, कृषि और सस्टेनेबल शहरों के क्षेत्र में बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकार ने 2025 में बजट में शिक्षा के क्षेत्र में नया सीओई बनाने का ऐलान किया है।

–आईएएनएस

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

नासिक । आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान...

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। यह...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

ईरान के साथ तनाव के चलते अमेरिका में गैस की कीमतों के पूर्वानुमान पर छाई अनिश्चितता

वॉशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों के भविष्य को ईरान संघर्ष में हो रहे घटनाक्रमों से जोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल...

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत...

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

मुंबई । अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के...

भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में फ्रेशर्स की मांग एआई स्पेशलिस्ट, जनरेटिव एआई इंजीनियर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ीं

मुंबई । वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती...

दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में एआई निभाएगा बड़ी भूमिका : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे सटीक उपयोग वाली दवाई हालिस करने और इनोवेशन के नेतृत्व वाले हेल्थकेयर इकोसिस्टम...

admin

Read Previous

राज्यों के सरकारी विश्विद्यालयों को अब सरकार सुधारेगी।नया रोड मैप पहली बार तैयार

Read Next

अश्लील जोक्स : सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अमित शाह, अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, की सख्त कार्रवाई की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com