अमिताभ बच्चन ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेने के लिए राज्यसभा में व्हीलचेयर पर आए थे।

विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बावजूद लोकसभा में पारित होने के कुछ दिनों बाद 7 अगस्त को उक्त विधेयक उच्च सदन में पारित हो गया।

क्विज़-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 के 11वें एपिसोड में, जिसका नाम ‘रिश्ते स्पेशल’ है, होस्ट अमिताभ बच्चन ने भोपाल के एक शिक्षक हर्ष वर्मा का हॉट सीट पर स्वागत किया।

बिग बी ने 20,000 रुपये के प्रश्‍न में हर्ष से पूछा, “जुलाई 2023 तक डॉ. मनमोहन सिंह इनमें से किस सदन के सदस्य हैं?”

ऑप्शन थे- ए: पंजाब विधानसभा, बी: दिल्ली विधानसभा, सी: लोकसभा और डी: राज्यसभा।

हर्ष ने सही उत्तर दिया जो ‘राज्यसभा’ था। स्क्रीन पर डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर दिखाई गई, जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठे देखा जा सकता है।

तस्वीर को देखकर एक्टर ने कहा, “अपने छठे राज्यसभा कार्यकाल में डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राज्यसभा में मतदान हुआ था , जिसके लिए डॉ. सिंह आए थे। उनकी उम्र 90 साल से ज्यादा है, लेकिन फिर भी वह वोट देने के लिए व्हीलचेयर पर आए। यह हम सबके लिए एक बहुत ही प्रभावशाली दृश्य था।”

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ सोनी पर प्रसारित होता है।

आईएएनएस

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

शिल्पा शेट्टी ने बताया रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का सही तरीका, गिनाए कई फायदे

नई दिल्ली । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों...

नागार्जुन ने की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ, बोले- फिल्म ने बदली फिल्ममेकिंग की सोच

मुंबई । भारतीय सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फिल्में आती हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं, बल्कि फिल्ममेकिंग के तरीके को भी एक नई दिशा देती...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

admin

Read Previous

विश्व एथलेटिक्स में अमेरिका की बड़ी जीत, सितारे चमके

Read Next

इस साल भारतीय बाज़ारों का प्रदर्शन अमेरिकी बाज़ारों से रहा कमज़ोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com