स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: आजादी के दिन गूंजा ‘शहनाई’ का गीत, ‘संडे के संडे’ हिट भी बना और विवादित भी

मुंबई । 15 अगस्त 1947, जब पूरा देश आजादी की खुशियां मना रहा था, उसी दिन एक फिल्म रिलीज हुई जिसने हिंदी सिनेमा को एक नया मोड़ दिया। फिल्म का नाम ‘शहनाईथा, जो मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ी हिट साबित हुई। यह फिल्म 133 मिनट लंबी थी और इसके संगीत निर्देशक सी. रामचंद्र थे, जिन्होंने अपने संगीत के अलग अंदाज से इस फिल्म को यादगार बना दिया।

इस फिल्म का सबसे चर्चित और हिट गाना था ‘आना मेरी जान संडे के संडे‘। इस गाने को शमशाद बेगम और सी. रामचंद्र ने गाया था। इस गाने ने उस वक्त के युवाओं और आम लोगों को खूब लुभाया। यह गाना जल्द ही म्यूजिक चार्ट के टॉप पर पहुंच गया और साल 1947 के सबसे पसंदीदा गीतों में शामिल हो गया। उस समय जब देश विभाजन की त्रासदी और एक अनिश्चित भविष्य से गुजर रहा था, यह गीत एक हल्की-फुल्की राहत और खुशी का जरिया बना।

इस गीत के बोल और संगीत में एक अलग ही ताजगी थी। निर्देशक पी. एल. संतोषी ने इस गाने को पर्दे पर फिल्माया था। इस गाने में अभिनेत्री दुलारी और अभिनेता मुमताज अली नजर आए। गाने में एक गांव की लड़की और एक विदेशी लड़के के बीच हल्का-फुल्का रोमांस दिखाया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।

सी. रामचंद्र ने इस गाने में वेस्टर्न म्यूजिक का इस्तेमाल कर हमेशा के लिए यादगार बना दिया, जो उस समय के लिए बिल्कुल नया था। इस गाने की लोकप्रियता को देख इसी शैली का इस्तेमाल करते हुए ‘गोरे गोरे ओ बांके छोरे’ और ‘शोला जो भड़के’ जैसे गानों को बनाया गया।

हालांकि, ‘आना मेरी जान संडे के संडे’ गाना जितना लोकप्रिय हुआ, उतना ही विवादों में भी रहा। कुछ लोगों ने इस गाने को तुच्छ कहा, तो कुछ लोगों ने इस गाने को अश्लील से भरा गाना करार दे दिया।

उस समय की प्रसिद्ध फिल्म पत्रिकाफिल्म इंडियाको एक पाठक ने पत्र लिखकर इस गाने की आलोचना की थी और कहा था कि ऐसे गीत युवा मन को नैतिक रूप से बिगाड़ सकते हैंइस तरह के गानों पर सवाल उठाए गए कि क्या आजादी के साथ आई अभिव्यक्ति की छूट कहीं सामाजिक मूल्यों पर असर डाल रही है?

लेकिन समय के साथ लोगों की सोच बदली। 1990 के दशक की शुरुआत में वही गाना जो एक समय विवादित था, अब टीवी विज्ञापनों की जान बन गया। नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी (एनईसीसी) ने देश में अंडों की खपत बढ़ाने के लिए इसी धुन पर आधारित एक विज्ञापन जिंगल बनाया, ”खाना मेरी जान, मेरी जान मुर्गी के अंडे।” यह जिंगल इतना लोकप्रिय हुआ कि हर उम्र के लोग इसे गुनगुनाने लगे और यह उस दौर के सबसे चर्चित विज्ञापनों में शामिल हो गया

आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर कोलकाता में करेंगे लॉन्च, शहीदों को भी करेंगे नमन

Read Next

‘भारत के बीच संबंध अच्छे हैं’, अमेरिकी प्रवक्ता ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बचाव किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com