विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर कोलकाता में करेंगे लॉन्च, शहीदों को भी करेंगे नमन

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म के खिलाफ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी ने कई एफआईआर दर्ज भी करवाई हैं।

टीएमसी ने मूवी को लेकर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई थीं, मगर कलकत्ता हाईकोर्ट ने एफआईआर पर स्टे लगा दिया। अब विवेक रंजन इस मूवी का ट्रेलर बुधवार को कोलकाता में लॉन्च करने जा रहे हैं।

इस मौके पर वह सबसे पहले कालीघाट जाएंगे और मां का आशीर्वाद लेंगे, जिसके बाद ट्रेलर लॉन्च होगा। इसके साथ ही वह शहीद मीनार भी जाएंगे, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बंगाल के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और 1946 के कलकत्ता किलिंग्स की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है। फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है; इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ आ चुकी हैं।

इसका रोमांचक टीजर जूम में आया था और तब से ही इसके ट्रेलर का इंतजार था। इसके टीजर में ये दिखाया गया था कि कैसे बंगाल अब दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लिखा और डायरेक्ट किया है।

इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विवेक ने बताया था कि टीएमसी के कुछ सदस्यों ने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करवाई हैं।

आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कंटेंट विवादित हैं। जवाब में फिल्म मेकर्स ने कोर्ट का रुख किया और हाई कोर्ट ने सभी एफआईआर पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी।

आईएएनएस

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

admin

Read Previous

प्रधानमंत्री जन धन योजना ने भारत के डिजिटल फाइनेंशियल इकोसिस्टम की रखी नींव

Read Next

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: आजादी के दिन गूंजा ‘शहनाई’ का गीत, ‘संडे के संडे’ हिट भी बना और विवादित भी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com