सोनी राजदान ने दिखाई आलिया भट्ट के बचपन की झलक

मुंबई । आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली के बचपन के दिनों की तस्वीरों को शेयर किया है।

महेश भट्ट की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और आलिया की छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कीं।

तस्वीरों के साथ सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा, “आलिया और मेरे द्वारा साझा की गई यात्रा की यादें।

पहली कैंडिड तस्वीर में छोटी आलिया कैमरे के सामने पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस खास पल को फिर से याद करते हुए, सोनी राजदान ने तस्वीर पर लिखा, “हमारी यादों को याद करते हुए। यह तस्वीर मुझे बहुत पसंद है… यह वह क्षण है जब आलिया को एहसास हुआ कि वह पहली बार विदेश यात्रा कर रही है।”

मां-बेटी की जोड़ी वाली दूसरी तस्वीर पर लिखा है, “इस पल में, जब आलिया और उसकी दोस्त अपनी बेहतरीन छुट्टियों का आनंद ले रही थीं। मैं उस वक्त गुम हुए रिटर्न टिकट को लेकर परेशान थी।”

तीसरी तस्वीर में सोनी राजदान छोटी आलिया को गोद में लिए दिखाई दी। उन्होंने लिखा, “इस तस्वीर के क्लिक होते ही आलिया रोने लगी क्योंकि वह अपने पालतू जानवर को होटल में नहीं ला सकी थी।”

अगली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “इस एक ट्रिप पर उसे पता ही नहीं था कि हमारी कार खराब हो गई है और मुझे कैब नहीं मिली तो मैं उसे लेकर कितनी दूर तक पैदल चलकर होटल पहुंची थी।”

सोनी राजदान ने आलिया और रणवीर सिंह के साथ वीडियो भी शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आलिया और रणवीर की यह पोस्ट मुझे मेरे शुरुआती ट्रैवलिंग दिनों की याद दिलाती है। इसलिए, यह देखकर दिल खुश हो जाता है कि पिछले 25 सालों में भारत का पर्यटन कितना विकसित हो गया है।”

आलिया और उनकी मां सोनी राजदान के साथ अक्सर खूबसूरत जगहों पर जाकर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 32 वर्षीय अभिनेत्री आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी।

साल 2022 में आई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी सफल साझेदारी के बाद, भंसाली के साथ आलिया का यह दूसरा प्रोजेक्ट है।

वहीं, ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल दूसरी बार स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, इससे पहले वे साल 2018 की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘राजी’ में साथ काम कर चुके हैं।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

खत्म हुआ इंतजार! सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार रजनीकांत स्टारर ‘कुली’

Read Next

सूर्यकुमार यादव 100 मैच की उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें एमआई खिलाड़ी बने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com