खत्म हुआ इंतजार! सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार रजनीकांत स्टारर ‘कुली’

चेन्नई । निर्देशक लोकेश कनकराज की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘कुली’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर निर्माताओं ने बताया कि फिल्म इस साल 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक्स के जरिए यह घोषणा की।

इसमें लिखा गया, “ ‘कुली’ 14 अगस्त से दुनियाभर में रिलीज होगी।”

‘कुली’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें तेलुगू स्टार नागार्जुन, कन्नड़ स्टार उपेंद्र, सोबिन शाहिर और सत्यराज जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।

बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस अटकल की पुष्टि नहीं की है। फिल्म में श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन और जूनियर एमजीआर भी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके साथ ही हाल ही में अभिनेत्री पूजा हेगड़े की भी एंट्री हुई है।

सन पिक्चर्स ने फिल्म का निर्माण किया है। कुली का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

इस फिल्म ने कई कारणों से लोगों की दिलचस्पी जगाई है। उनमें से एक यह है कि इस फिल्म में अभिनेता सत्यराज और रजनीकांत लगभग 38 साल बाद एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार सुपरहिट तमिल फिल्म ‘मिस्टर भारत’ में साथ नजर आए थे। यह फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में सत्यराज ने रजनीकांत के पिता की भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि सत्यराज ने रजनीकांत की कुछ पिछली फिल्मों जैसे ‘एंथिरन’ और ‘शिवाजी’ में अभिनय करने के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे।

‘कुली’, जो रजनीकांत की 171वीं फिल्म है, सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

मनोज कुमार के निधन पर अखिलेंद्र मिश्रा, हैदर काजमी ने जताया शोक

Read Next

सोनी राजदान ने दिखाई आलिया भट्ट के बचपन की झलक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com