‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की रिलीज डेट बदली, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा

मुंबई । सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की नई रिलीज डेट की घोषणा की। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे इसी साल रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसको अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

फिल्म का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है। वहीं, यह एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (टीवीएफ) के सहयोग से निर्मित है।

फिल्ममेकर का दावा है कि ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी देखने को मिलेगी, जो मध्य भारत के जंगली और रहस्यमयी इलाकों पर आधारित है। इसमें दर्शक रोमांचक सफर, सदियों पुरानी गाथाएं और गुप्त मंदिरों से रूबरू होंगे। फिल्म की शूटिंग जंगलों में की गई है, ताकि दर्शक प्राकृतिक खूबसूरती और वास्तविकता का अनुभव ले सकें।

फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”जंगल फुसफुसा रहा है। शक्ति 15 मई, 2026 को मुक्त होगी। तैयार हो जाइए बड़े पर्दे पर एक रोमांचक सफर के लिए।”

हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर की शुरुआत में एक महिला रेड कलर की साड़ी में कार से बाहर निकलती नजर आई और दौड़ते हुए जंगल की ओर जाती है। इस दौरान उसके पैर में कांटा चुभ जाता है और खून आने लगता है, बावजूद इसके वह नहीं रुकती। इसके बाद दिखाया जाता है कि वह जंगल में एक दिया जलाकर आगे बढ़ती है। इस दौरान उसके सामने एक चेतावनी भरा बोर्ड आता है, जिस पर लिखा है, ‘सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है’, यह देखने के बाद वह डर जाती है और अपनी साड़ी से चेहरे को ढंककर, हाथ में मशाल लिए जंगल के बीच दौड़ने लगती है। फिर अचानक जंगल के दोनों तरफ लाल रंग की आंखें दिखती हैं, जैसे जंगल जाग गया हो।

इस फिल्म की घोषणा पिछले साल छठ के मौके पर हुई थी। मेकर्स ने तब यह भी कंफर्म किया था कि फिल्म अगले साल यानी 2025 में छठ उत्सव के दौरान रिलीज की जाएगी। लेकिन अब यह अगले साल 15 मई 2026 को रिलीज होगी।

–आईएएनएस

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

admin

Read Previous

हरे कृष्ण मंदिर विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने ‘इस्कॉन बेंगलुरु’ के पक्ष में सुनाया फैसला

Read Next

भाजपा मना रही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न, देश के विभिन्न राज्यों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com