‘कराटे किड : लीजेंड्स’ का ट्रेलर जारी, अजय देवगन और युग की है खास भूमिका

मुंबई । अभिनेता अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की, जहां निर्माताओं ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की ‘कराटे किड : लीजेंड्स’ का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया।

अभिनेता अजय देवगन और युग देवगन की बहुप्रतीक्षित ‘कराटे किड : लीजेंड्स’ 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ फिल्म ‘कराटे किड : लीजेंड्स’ में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अजय देवगन मिस्टर हान (जैकी चैन) की आवाज बनेंगे, जबकि उनके बेटे युग देवगन (बेन वांग) को ली फॉन्ग की आवाज के रूप में सुना जा सकेगा।

‘कराटे किड : लीजेंड्स’ 30 मई को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

सोनी पिक्चर्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की, जिसमें अजय और युग साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मास्टर की आवाज नई है और स्टूडेंट की भी। अजय देवगन और युग देवगन ‘कराटे किड : लीजेंड्स’ (हिंदी) में जैकी चैन और बेन वांग को आवाज देने के लिए तैयार हैं।”

फिल्म ‘कराटे किड : लीजेंड्स’ की कहानी पर नजर डालें तो यह एक प्रशिक्षक और उसके शिष्य की कहानी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की पृष्ठभूमि में तैयार फिल्म की कहानी ली फॉन्ग के नए स्कूल में एडमिशन लेने और उसके वहां के वातावरण में खुद को व्यवस्थित करने से शुरू होती है। स्कूल में उसके कुछ दोस्त बनते हैं तो कुछ से शत्रुता शुरू होती है। इस बीच वह अपने प्रशिक्षक मिस्टर हान के मार्गदर्शन में एक मुकाबले के लिए खुद को तैयार करता है। इस दौरान वह अपने डर को खत्म करने और साहस को भी जगाने में सफल रहता है।

फिल्म के हर वर्जन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब हिंदी वर्जन को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं।

–आईएएनएस

सनी देओल ने ‘घायल’ के 36 साल पूरे होने पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को अपनी फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को...

चिरंजीवी की मेगा158 की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू

हैदराबाद । निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है।...

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'पुष्पा'...

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

admin

Read Previous

भारतीय सेना को सलाम : प्यारे जिया खान

Read Next

एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com