भाजपा मना रही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न, देश के विभिन्न राज्यों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

संबलपुर/कुरुक्षेत्र । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी के सम्मान में शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ओडिशा के संबलपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व और सैनिकों की बहादुरी का प्रमाण है। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल और हिसार में किरण चौधरी ने यात्रा की कमान संभाली।

केंद्रीय मंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की सैन्य ताकत दिखाई है। इस अभियान ने भारत की वैश्विक छवि को और मजबूत किया है। पहली बार पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने पूरी तरह नष्ट किए गए। यह हमारे सैनिकों की वीरता और एकता का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमारे सैनिकों की बहादुरी, राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और हमारे प्रधानमंत्री के निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है। जो लोग इस ऑपरेशन की आलोचना या अस्वीकृति कर रहे हैं, उन्हें अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्हें हमारे सशस्त्र बलों और इस देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”

उन्होंने सभी नागरिकों से राजनीतिक मतभेद भुलाकर भारतीय सेना के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह केवल रुका है। अगर जरूरत पड़ी तो भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। हमें तिरंगा रैलियों के जरिए सैनिकों का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता प्रदर्शित करने के लिए आगे आना चाहिए।”

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने भी सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि यह रैली देश की एकता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

‘सिटीजन्स फॉर नेशनल सिक्योरिटी’ द्वारा आयोजित इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और पंचायती राज मंत्री रबीनारायण नाइक ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रैली की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साईं की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद तिरंगा मार्च जेल चौक से शुरू होकर कचेरी चौक के शहीद स्तंभ तक पहुंचा, जहां लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। रैली में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक समूहों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 10,000 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नवीन जिंदल ने कहा कि हम पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहते हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भारत के लोग बहादुर जाबाज सैनिकों को सलाम करते हैं। भारत ने पाकिस्तान को एक करारा झटका दिया है। जिन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का काम किया था, उन आतंकियों को मिटाने का काम हमारी सेना ने किया है। हम भारतीय सेना को सलाम करते हैं। भारतीय सेना की वीरता और सरकार की नीतियों ने जनता के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। यह यात्रा न केवल सैनिकों के बलिदान को सम्मानित करती है, बल्कि देश की एकता और आतंकवाद के खिलाफ संकल्प को भी मजबूत करती है।

हिसार में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आजाद नगर से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंची। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान सांसद किरण चौधरी ने कहा कि भारतवासी होने के नाते हमें आज गर्व है। हमारे पास आज ऐसा सशक्त नेतृत्व है जिसने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान गिड़गिड़ाते हुए अन्य देशों के पास जा रहा है। किरण चौधरी ने कहा कि देश के नेतृत्व ने हमारी सेवा को खुली छूट दी और सेना ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। अब पाकिस्तान दुस्साहस करने से पहले बीस बार सोचेगा।

–आईएएनएस

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

admin

Read Previous

‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की रिलीज डेट बदली, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा

Read Next

दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ी हवा : मुंडका में एक्यूआई 400 पार, नोएडा की भी स्थिति खराब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com