मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभ’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

चेन्नई । सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वृषभ’ का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इसके मेकर्स ने फाइनली इसकी घोषणा कर दी है। अब यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अपनी एक्स टाइमलाइन पर अभिनेता मोहनलाल ने भी इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जमीन हिल रही है। आसमान जल रहा है। नियति ने अपना योद्धा चुन लिया है। ‘वृषभ’ 6 नवंबर को आ रही है।”

इस फिल्म को पहले 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी अज्ञात कारण से इसे आगे टाल दिया गया। इस साल की शुरुआत में मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया गया था।

पहले पोस्टर को देखने के बाद ही मोहनलाल के फैंस इस फिल्म के लिए उत्साहित हो गए थे। इसमें वह गोल्डन रंग का एक कवच पहने योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे थे। लंबे बाल, घनी दाढ़ी और सफेद तिलक के साथ वह बहुत ही शानदार दिख रहे थे। इसमें वह नाक में नथ भी पहने दिखाई दिए।

इसका पोस्टर शेयर करते हुए तब मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “मेरे जन्मदिन पर इसका अनावरण इसे और भी सार्थक बनाता है- आपका प्यार हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।”

‘वृषभ’ को फिल्म निर्माता नंद किशोर ने लिखा है, वही इसके डायरेक्टर भी हैं। कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। ‘वृषभ’ को मलयालम और तेलुगु में एक साथ फिल्माया गया है।

यह फिल्म दर्शकों को तेलुगु, मलयालम, हिंदी, तमिल और कन्नड़ जैसी 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। ‘वृषभ’ से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी। अब ‘वृषभ’ के जरिए शनाया के पास साउथ में अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा मौका है।

–आईएएनएस

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

एनएचआरसी ने सट्टेबाजी के आरोपियों का महिमामंडन करने वाली ओटीटी सीरीज पर आपत्ति जताई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज अवैध...

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

मुंबई । अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या...

मिंडी कैलिंग ने तीसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा, कहा- ‘मेरे लिए आरामदायक दौर…’

लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और...

admin

Read Previous

सोने और चांदी में तूफानी तेजी, एक दिन में करीब 7,000 रुपए तक बढ़े दाम

Read Next

ईडी ने अवैध विदेशी वाहन आयात रैकेट का किया भंडाफोड़, केरल और तमिलनाडु में 17 ठिकानों पर छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com