‘भूल भुलैया’ के 18 साल पूरे, टी-सीरीज ने ताजा की यादें

मुंबई । अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘भूल भुलैया’ को 18 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर टी-सीरीज ने पोस्ट कर फिल्म की पुरानी यादों को ताजा किया।

टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के यादगार सीन पोस्ट किए, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मंजुलिका के 18 साल! इस फिल्म ने हॉरर को हंसी-मजाक के साथ पेश कर दर्शकों का दिल जीता।”

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और आज भी दर्शकों की पसंदीदा है।

‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और विक्रम गोखले जैसे सितारों ने सहायक भूमिकाएं निभाईं। फिल्म का संगीत प्रीतम और रंजीत बारोट ने तैयार किया था, जबकि गीत समीर और सईद कादरी ने लिखे थे। भूषण कुमार और किशन कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने हॉरर और कॉमेडी के अनूठे मिश्रण से दर्शकों को खूब हंसाया और डराया था।

‘भूल भुलैया’ की कहानी, इसके किरदार और गाने आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। मंजुलिका का किरदार और ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ गाना आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं।

यह फिल्म 1993 की मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘मणिचित्रथाझु’ की रीमेक थी। इस फिल्म का जादू इतना जबरदस्त था कि इसे तीन भाषाओं में भी रीमेक किया गया था। कन्नड़ में ‘अप्थमित्र’ (2004), तमिल में ‘चंद्रमुखी’ (2005), और बंगाली में ‘राजमोहोल’ (2005) बनीं और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

‘भूल भुलैया’ की सफलता के बाद इसके दो सीक्वल भी बने। 2022 में अनीज बज्मी के निर्देशन में ‘भूल भुलैया 2’ रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे। 2024 में ‘भूल भुलैया 3’ आई, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया था।

–आईएएनएस

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

एनएचआरसी ने सट्टेबाजी के आरोपियों का महिमामंडन करने वाली ओटीटी सीरीज पर आपत्ति जताई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज अवैध...

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

मुंबई । अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या...

मिंडी कैलिंग ने तीसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा, कहा- ‘मेरे लिए आरामदायक दौर…’

लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और...

admin

Read Previous

फिल्मफेयर 2025: शाहरुख के अनुरोध पर काजोल ने बीमारी भुलाकर रिक्रिएट किया 90 के दशक का जादू

Read Next

पीएम मोदी एनडीए कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के जरिए भरेंगे जोश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com