ईडी ने अवैध विदेशी वाहन आयात रैकेट का किया भंडाफोड़, केरल और तमिलनाडु में 17 ठिकानों पर छापेमारी

कोच्चि । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोच्चि क्षेत्रीय कार्यालय ने एक बड़े तलाशी अभियान में केरल और तमिलनाडु के 17 ठिकानों में छापेमारी की। यह अभियान महंगी लग्जरी विदेशी गाड़ियों के अवैध आयात और संबंधित अनधिकृत विदेशी मुद्रा लेनदेन के मामले से जुड़ा है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन व्यक्तियों ने कथित तौर पर जाली अनापत्ति प्रमाणपत्रों (एनओसी) का उपयोग करके भूटान से पुराने वाहन खरीदे और उनका भुगतान हवाला की राशि के माध्यमों से किया।

ईडी की टीम ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड, मलप्पुरम, कोट्टायम और कोयंबटूर में आवासों, वर्कशॉपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही चेन्नई के एक पते पर एक साथ तलाशी ली। इस कार्रवाई के दौरान वहां से आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाहन के कागजात और भुगतान रिकॉर्ड जब्त किए गए।

ईडी को यह भी पता चला कि इन्होंने 2023-24 के दौरान भूटान से लगभग 16 वाहन खरीदने की बात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि इन वाहनों को भूटान के एक पूर्व-सेना कर्मी के माध्यम से खरीदा गया था। वाहनों को भारत-भूटान सीमा पर कोई सीमा शुल्क निकासी या आयात शुल्क दिए बिना ही तस्करी कर भारत लाया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि वाहनों को कोयंबटूर लाने के बाद उन्हें तोड़ दिया जाता था और स्पेयर पार्ट्स के रूप में केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में ओएनएक्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नकद या व्यक्तिगत खातों में भुगतान लेकर बेचा जाता था। उनकी किसी भी फर्म के पास आवश्यक आयात-निर्यात कोड नहीं था।

शुरूआती जांच में मामला अनधिकृत विदेशी मुद्रा लेनदेन और विदेशी संपत्तियों के अधिग्रहण से संबंधित है। ईडी अब जब्त किए गए रिकॉर्ड की फोरेंसिक जांच कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क और राज्य क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों सहित अन्य एजेंसियों के साथ बात कर रही है।

ईडी ने सीमा शुल्क चोरी और अनौपचारिक माध्यमों से विदेशी मुद्रा के हस्तांतरण के लिए छिद्रपूर्ण सीमाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने वाले एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

admin

Read Previous

मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभ’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Read Next

सामरिक सुरक्षा और हथियार नियंत्रण पर चीन का रुख और नीति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com