चहल से तलाक पर बोलीं धनश्री वर्मा, ‘मैंने अपमान का जवाब अपमान से नहीं दिया’

मुंबई । कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में पूर्व पति युजवेंद्र चहल के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी मैरिज लाइफ में बुरा व्यवहार झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने सोच-समझकर बदला नहीं लेने का फैसला किया।

धनश्री का कहना है कि उन्होंने हमेशा से ही रिश्ते में सम्मान को प्राथमिकता दी, भले ही उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, “शादी में दोनों की इज्जत एक-दूसरे के हाथ में होती है। चाहती तो मैं भी गलत बोल सकती थी। आप सोचते हैं कि मेरे पास कुछ कहने के लिए नहीं है क्योंकि मैं औरत हूं? लेकिन वो मेरे पति थे। मैंने शादी के वक्त भी उनकी इज्जत की, और अब भी करना जरूरी है क्योंकि मैं कभी उनसे शादीशुदा थी।”

बता दें कि धनश्री और चहल ने 2020 में सगाई की और उसी साल दिसंबर में गुरुग्राम में शादी कर ली थी, जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के पांच साल बाद फरवरी 2025 को दोनों का तलाक हो गया।

धनश्री की बात करें तो वह अपने फ्यूजन डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, जिसमें वह पारंपरिक भारतीय नृत्य शैलियों को समकालीन शैलियों के साथ मिलाती हैं।

धनश्री वर्मा अब रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। यह शो मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। वह खुद ‘राइज एंड फॉल’ शो की कास्टिंग और उसके रिजेक्शन पर नजर रख रहे हैं।

शो का कॉन्सेप्ट कुछ ‘बिग बॉस’ के जैसा ही है। इसमें कंटेस्टेंट को अलग-अलग टास्क में खुद को साबित करना होगा।

बताया जा रहा है कि इस शो में कुछ कंटेस्टेंट राजा के रूप में एक आलीशान पेंटहाउस के अंदर दिखेंगे, जबकि कुछ मजदूरों की तरह एक साधारण बेसमेंट में रहकर पेंटहाउस तक पहुंचने के लिए खूब संघर्ष करते दिखाई देंगे।

शो 6 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

इजरायल में स्पेन के दो मंत्रियों की एंट्री पर लगी रोक, विदेश मंत्री ने बताई वजह

Read Next

बलूचिस्तान में अमेरिका-चीन के दबाव से पाकिस्तान बेबस, निर्दोषों को चुकानी पड़ रही कीमत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com