केरल: यौन उत्पीड़न मामले में विधायक राहुल ममकूटथिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पथानामथिट्टा । पथानामथिट्टा फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट II ने रविवार को केरल के विधायक राहुल ममकूटथिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राहुल को स्पेशल सब जेल मावेलिकारा ले जाया गया। विधायक पर यौन उत्पीड़न और वित्तीय शोषण का आरोप लगाया गया है।

राहुल ममकूटथिल को शनिवार रात पलक्कड़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। रविवार सुबह पथानामथिट्टा में उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। मेडिकल जांच के दौरान जनरल अस्पताल में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल और मजिस्ट्रेट के घर के सामने पुलिस और कार्यकर्ताओं की झड़प भी देखने को मिली थी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिलने के बाद उसे क्राइम ब्रांच भेजा गया था। शिकायत के आधार पर जांचकर्ताओं ने बिना किसी देरी के विधायक को हिरासत में लेने का फैसला किया।

इसके बाद मामकूटथिल को पथानामथिट्टा में क्राइम ब्रांच एआर कैंप ले जाया गया, जहां औपचारिक रूप से उनकी गिरफ्तारी की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि तिरुवल्ला में विधायक ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता ने बताया है कि ममकूटथिल ने उस पर पलक्कड़ में एक फ्लैट खरीदने का इंतजाम करने के लिए दबाव डाला और उसे बार-बार आर्थिक रूप से परेशान किया। जांचकर्ताओं का कहना है कि ये आरोप मामले को एक नया मोड़ देते हैं और चल रही जांच के हिस्से के तौर पर इनकी जांच की जाएगी।

इस केस के दर्ज होने के साथ ममकूटथिल के खिलाफ आपराधिक मामलों की कुल संख्या अब तीन हो गई है।

पहले मामले में केरल हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा दे दी थी। दूसरे मामले में एक ट्रायल कोर्ट ने राहुल ममकूटथिल को 21 जनवरी तक अग्रिम जमानत दी। तीसरी शिकायत सामने आक्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आरोपों की पुष्टि करने और शिकायत से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और वित्तीय लेनदेन की जांच करने के लिए आगे की हिरासत में पूछताछ की मांग की जा सकती है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

admin

Read Previous

‘इंडियन आइडल’ सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Read Next

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी पर हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com