अली फजल का खुलासा, ‘मेट्रो… इन दिनों’ के कार सीन में पंकज त्रिपाठी ने किया हैरान

मुंबई । अभिनेता अली फजल ने आईएएनएस से अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को लेकर खास बातचीत की। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु की जमकर तारीफ की। साथ ही शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया।

आईएएनएस से बात करते हुए अली फजल ने कहा कि उनकी फिल्म की कहानी कई छोटी-छोटी कहानियों से जुड़ी हुई है, जो साथ मिलकर एक बड़ी और बेहतरीन कहानी बनाती हैं। उन्होंने बताया कि एक सीन में उनको पता ही नहीं चला कि ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर पंकज त्रिपाठी एक कार के अंदर बैठे हुए थे, लेकिन उन्हें यह पता ही नहीं चला।

फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ अनुराग बसु की हाइपरलिंक्ड फिल्मों की ट्रिलॉजी का आखिरी हिस्सा है। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘लूडो’ में भी ऐसा हुआ था कि फिल्म में सारे किरदार एक-दूसरे के बारे में शुरुआत में नहीं जानते। ये रहस्य और जुड़ाव फिल्म का मजा बढ़ाता है। ‘मेट्रो… इन दिनों’ में भी यही चीज देखने को मिलेगी।

अली फजल ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, ”फिल्म के एक सीन में ऐसा हुआ कि जब मुझे एक कार के सामने आना था, कार मेरे बहुत करीब आ गई थी। मैंने वो सीन शूट किया। लेकिन मुझे पता ही नहीं था कि उस कार के अंदर पंकज त्रिपाठी बैठे हुए थे। मुझे यह नहीं बताया गया था। मुझसे सिर्फ इतना कहा था कि यहां एक कार है, अगर तुम्हें लगे कि कार तुम्हें टक्कर मारने वाली है, तो तुम यहां से निकल जाना।”

अली फजल ने आगे बताया, ”मुझे नहीं पता था कि पंकज उस कार में बैठे हुए हैं। बाद में, फिल्म की प्रमोशन के दौरान पंकज त्रिपाठी ने उन्हें बताया था, मैंने पूछा ‘कौन सी कार?’ तो पंकज ने कहा कि वो कार, जो सीन में थी, और उन्होंने उस सीन में डायलॉग दिया था। शुरू में मुझे कुछ याद नहीं आया, लेकिन बाद में समझ आया कि वो सफेद कार थी। मुझे ऐसे छोटे-छोटे सरप्राइज बहुत पसंद आते हैं।”

फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत कर रही है, साथ ही अनुराग बसु प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड भी इसमें जुड़ी है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 4 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।

–आईएएनएस

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

शिल्पा शेट्टी ने बताया रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का सही तरीका, गिनाए कई फायदे

नई दिल्ली । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों...

नागार्जुन ने की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ, बोले- फिल्म ने बदली फिल्ममेकिंग की सोच

मुंबई । भारतीय सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फिल्में आती हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं, बल्कि फिल्ममेकिंग के तरीके को भी एक नई दिशा देती...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

admin

Read Previous

भारत में 10 विमान दुर्घटनाओं की सूची, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया था

Read Next

शिलांग यूनिवर्सिटी के डीन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com