अभिनेता विपिन शर्मा का विदेश में बजा डंका, हॉलीवुड फिल्म ‘मंकी मैन’ के लिए मिला अवॉर्ड

मुंबई । हॉलीवुड फिल्म ‘मंकी मैन’ में किन्नर का किरदार निभाने वाले अभिनेता विपिन शर्मा को ‘एस्टार अवार्ड्स 2025’ से सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ अदाकार ने मंच पर इसका श्रेय ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के एक्टर देव पटेल को दिया।

वेटरन अभिनेता विपिन शर्मा को हाल ही में बैंकॉक में आयोजित एस्टार अवार्ड्स 2025 के उद्घाटन समारोह में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म साइंस एंड आर्ट्स (आईआईएफएसए) ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। इन पुरस्कारों का उद्देश्य सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित करना है।

इसमें विभिन्न देशों और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले फिल्म निर्माता और कलाकार मौजूद थे। विपिन शर्मा इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान पाने वाले पहले भारतीय अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।

विपिन शर्मा ने अवॉर्ड पाने के बाद कहा, “पहले ही एस्टार अवार्ड्स में यह सम्मान पाकर मैं सचमुच अभिभूत हूं। मंकी मैन मेरे लिए एक खास सफर रहा है और दुनिया भर के दर्शकों के साथ इस अभिनय को जुड़ते देखना बहुत सुखद है। मैं देव पटेल का भी बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे एक ऐसी भूमिका दी जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा, एक ऐसी भूमिका जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इस तरह के पुरस्कार हमें सिनेमा की सीमाओं को पार करने और लोगों को जोड़ने की शक्ति की याद दिलाते हैं, और मैं इस पल का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

फिल्म ‘मंकी मैन’ को अभिनेता देव पटेल ने डायरेक्ट किया था। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी। इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया था।

को भारत में रिलीज नहीं किया गया था, लेकिन अब इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिल रहा है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को इसलिए हरी झंडी नहीं दी, क्योंकि इसमें ज्यादा हिंसा, इंटीमेट सीन (अंतरंग दृश्य), हिंदू धर्म और पौराणिक कथाओं को लेकर आ। हालांकि यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारत में भी उपलब्ध है।

इसमें शोभिता धुलिपाला, सिकंदर खेर, विपिन शर्मा, अश्विनी कालसेकर और मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार हैं।

–आईएएनएस

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

admin

Read Previous

अखिलेश यादव की हालत ‘न तीन में, न तेरह में’ जैसी ही रही : केशव प्रसाद मौर्य

Read Next

एससीओ शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन और जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात, शेयर किया फोटो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com