हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का नया गाना रिलीज

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का नया गाना ‘दिल दिल दिल’ मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज कर दिया है।

मेकर्स ने गाने को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उसकी अदा तोड़ देगी हर दीवाने का दिल दिल दिल। गाना दिल दिल दिल रिलीज हो गया है।”

‘दिल दिल दिल,’ अभिनेत्री सोनम बाजवा अपनी दिलकश अदाओं और शानदार डांस मूव्स के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। वहीं, हर्षवर्धन राणे एक दिल टूटे आशिक के किरदार में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में हर्षवर्धन का दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वह कहते हैं, “बाबा, आपने ही ने मुझे बचपन से सिखाया है, जो चीज हासिल न कर सको, उसे जला दो। लेकिन इस बार आपका बेटा या तो खुद हासिल कर लेगा या फिर खुद को जला लेगा।”

यह डायलॉग गाने को एक इमोशनल और ड्रामेटिक टच देता है।

इस गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। लिरिक्स सिद्धांत कौशल ने लिखे हैं, जो दिल को छू लेने वाले और गाने की थीम के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। म्यूजिक रजत नागपाल ने कंपोज किया है। कोरियोग्राफी बोस्को ने की है, जिसने सोनम के डांस को और आकर्षक बनाया है।

यह गाना फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस गाने की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक परफेक्ट पार्टी नंबर बता रहे हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार अब और भी बेसब्री से हो रहा है।

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ अभिनेत्री सोनम बाजवा नजर आएंगी। फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म के सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।

–आईएएनएस

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और...

admin

Read Previous

तान्या मित्तल संग बॉन्ड पर बोले जीशान कादरी, ‘पब्लिक या मीडिया की राय से नहीं बदलेगा हमारा रिश्ता’

Read Next

महाराष्ट्र में मंकीपॉक्स की एंट्री, धुले में मिला पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com