‘रांझणा’ से ‘ब्रह्मास्त्र’ तक : सिनेमा जगत के लिए बेहद खास काशी, शूट हो चुकीं सैकड़ों फिल्में

मुंबई । शिवनगरी वाराणसी का प्रसिद्ध महाश्मशान मणिकर्णिका घाट इन दिनों गहरे विवाद में है। राज्य सरकार के साथ कांग्रेस और अन्य पार्टियों की बहस जारी है। ऐसे में पार्टियां राज्य सरकार पर विकास के नाम पर सांस्कृतिक धरोहर नष्ट करने का इल्जाम भी लगा रही हैं। काशी सिनेमा जगत के लिए हमेशा से खास रही है।

घाटों की आध्यात्मिकता, गंगा की लहरें, संकरी गलियां और जीवन-मृत्यु का अनोखा मेल फिल्मकारों को बार-बार आकर्षित करता है। यहां सैकड़ों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। काशी में न केवल बॉलीवुड बल्कि कई साउथ इंडियन फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है।

रांझणा :- साल 2013 में आई निर्देशक आनंद एल राय की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म काफी पसंद की गई। धनुष और सोनम कपूर की जोड़ी बनारस की गलियों में टहलती नजर आई है। अस्सी घाट, गंगा आरती और संकरी गलियों में फिल्माई गई यह कहानी शहर की जीवंतता, जुनून और प्रेम को खूबसूरती से दर्शाती है। बनारस का माहौल फिल्म की आत्मा बन गया।

मसान :- निर्देशक नीरज घेवान की संवेदनशील फिल्म में विक्की कौशल और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं। साल 2015 में आई फिल्म मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दृश्यों से काशी की गहराई छूती है। जाति, दुख, प्रेम और नई शुरुआत की कहानी बेहद प्रभावशाली है।

मुक्ति भवन :- निर्देशक शुभाष कपूर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म आदिल हुसैन और ललित बेहल के साथ पूरी तरह बनारस पर आधारित है। मौत का इंतजार करने वाले ‘सैल्वेशन होटल’ की कहानी कॉमेडी और भावुकता से भरी है। साल 2016 में रिलीज फिल्म का आधार घाट और शहर का माहौल है।

बनारस :- निर्देशक पंकज पराशर की रहस्यमयी प्रेम कहानी काशी विश्वनाथ मंदिर और कबीर आश्रम के दृश्यों से सजी है। बनारस की आध्यात्मिकता और रहस्य फिल्म की मुख्य थीम हैं। शहर का माहौल कहानी को गहराई देता है। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में हैं।

मोहल्ला अस्सी:- निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सुनील शेट्टी और साक्षी तंवर के साथ अस्सी घाट और स्थानीय चाय की दुकान के सीन से प्रसिद्ध है। यह अस्सी मोहल्ले के जीवन, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों को दर्शाती है।

इसके अलावा, काशी में फिल्माएं फिल्मों की लिस्ट में अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, निर्देशक अनिल शर्मा की भावुक पारिवारिक ड्रामा ‘वनवास’, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अस्सी घाट और गंगा किनारे शूट हुई फिल्म परिवार, संघर्ष और भावनाओं को गहराई से दिखाती है। निर्देशक करण शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी-फैंटेसी ‘भूल चूक माफ’ है, पूरी फिल्म वाराणसी की रंगीन गलियों, राजेंद्र प्रसाद घाट और गोदौलिया चौक में शूट हुई। शहर की जीवंतता और छोटे शहर का मजा कैद है।

–आईएएनएस

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

admin

Read Previous

बिटकॉइन घोटाला मामले में कोर्ट ने राज कुंद्रा को जारी किया समन

Read Next

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com