मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी

मुंबई । मुंबई में भाजपा सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी के घर में चोरी होने की घटना सामने आई है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चोरी में शामिल व्यक्ति उनके अपने पूर्व कर्मचारी हैं। चोरी की गई कुल राशि लगभग 5.40 लाख रुपए बताई जा रही है। यह घटना उनके अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में घटी थी।

अंबोली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पिछले साल जून 2025 से हुई थी, जब मनोज तिवारी के घर के बेडरूम की अलमारी से लगभग 4.40 लाख रुपए चोरी हो गए थे। उस समय चोरी करने वाले की पहचान नहीं हो सकी थी।

मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे, जो पिछले 20 सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं, ने इस चोरी के बाद सभी पर कड़ी नजर रखी। उन्हें शक था कि चोरी को कोई जानकार ही अंजाम दे रहा है। इसके चलते दिसंबर 2025 में घर में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके बाद 15 जनवरी 2026 को रात लगभग 9 बजे, सीसीटीवी अलर्ट में मनोज तिवारी के पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार शर्मा को चोरी करते हुए देखा गया।

फुटेज में साफ दिखा कि सुरेंद्र के पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं। इसी चाबी की मदद से वह बिना ताला तोड़े घर में प्रवेश करते रहे और नकदी निकालते रहे। उस रात उन्होंने 1 लाख रुपए चोरी किए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सुरेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने चोरी की योजना तब बनाई थी जब वह मनोज तिवारी के घर में काम कर रहा था और चाबियों की मदद से उसने दोनों घटनाओं में चोरी को अंजाम दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

admin

Read Previous

घरेलू स्तर पर मांग मजबूत, आम बजट 2026-27 में सुधारों को जारी रखने पर हो फोकस : सीआईआई

Read Next

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com