बिग बॉस 19: वीकेंड के वार में सलमान नहीं, रोहित शेट्टी लगाएंगे कंटेस्टेंट की क्लास

नई दिल्ली । बिग बॉस (सीजन-19) के वीकेंड वार में धमाका न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। यही वजह है कि दर्शकों को हमेशा वीकेंड वार का इंतजार रहता है।

पहले सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते थे, लेकिन इस बार रोहित शेट्टी वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स से उलझे सवाल पूछ रहे हैं और उनके सवालों का जवाब कोई नहीं दे पा रहा है।

जियो हॉटस्टार ने वीकेंड के वार के लेटेस्ट प्रोमो जारी किए हैं, जिसमें रोहित शेट्टी ने फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल की क्लास लगाई है। पहले रोहित फरहाना से कहते हैं कि वे इस घर की कैट्लस हैं, जो सबका बीपी बढ़ाती रहती हैं।

इस पर फरहाना रोहित से कहती हैं कि वे उनके साथ काम कर चुकी हैं, तो रोहित बताते हैं कि उस वक्त बिल्कुल चुपचाप रहती थीं, लेकिन यहां एकदम शैतान जैसी बन गई हैं। जिसके बाद रोहित तान्या मित्तल को अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि उनका भी शो टीवी पर आता है।

वे कहते हैं कि टास्क में अगर 30 परसेंट राशन होता और एक तरफ कैप्टेंसी होती, तो क्या चुनती। इसपर तान्या कहती हैं कि वे कैप्टेंसी नहीं लेती। रोहित तान्या का जवाब सुनकर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम झूठ बोल रही हो, तान्या।

कैप्टेंसी के टास्क पर ही रोहित अमाल मलिक से भी सवाल करते हैं। वे कहते हैं कि शहबाज और गौरव कैसे गलत हो सकते हैं, तुम भी टास्क के दौरान कैप्टेंसी ही चुनते। उन्होंने कहा कि शो को बायस्ड कहने से पहले अपनी सोच को देखो और बार-बार घर जाने की धमकी देते हो, चलो मैं ही दरवाजे खोल देता हूं।

इसके अलावा, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें नए कैप्टन बने शहबाज फरहाना से काम करवाने के लिए उनकी मम्मी बनने का नाटक करते हैं और उन्हें किचन संभालने के लिए कहते हैं। शहबाज की कॉमेडी देख सबका हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता है।

माना जा रहा है कि इस हफ्ते शो में कोई भी बाहर नहीं होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मेकर्स ने शो से किसी को भी बाहर भेजने का फैसला लिया है। पहले कहा जा रहा था कि कम वोटों की वजह से शहबाज शो से बाहर हो सकते हैं, लेकिन वे टास्क जीतकर नए कैप्टन बन चुके हैं।

–आईएएनएस

अनिल कपूर को याद आया ‘मिशन इम्पॉसिबल 4’ का दौर, टॉम क्रूज समेत पूरी टीम को किया धन्यवाद

मुंबई । हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सारे दिग्गज कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर न केवल भारत की जनता के दिलों में राज किया, बल्कि विदेश...

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने मिलकर स्टेज पर गिराई बिजलियां

मुंबई । 7 दिसंबर यानी रविवार को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और शो की ट्रॉफी कौन सा कंटेस्टेंट अपने साथ लेकर जाने वाला है, इसके...

कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज

मुंबई । कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का विजेता कौन बनेगा, इसे लेकर दर्शक उत्सुक हैं। फाइनलिस्ट्स गौरव खन्ना, तान्या...

कार्तिक आर्यन ने शेयर की बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ‘कीकी’ के लिए बोले, ‘तुम पर गर्व है’

मुंबई । अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

ओटीटी अवॉर्ड में छा गई आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, गौरी खान ने दी जानकारी

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत के बलबूते पर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। अब उनकी विरासत...

जया बच्चन के पैपराजी को लेकर दिए बयान पर बोली अमीषा पटेल, कहा, “मैं मीडिया से प्यार करती हूं”

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन हमेशा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सांसद को मीडिया और पैपराजी पर कई बार भड़कते हुए देखा गया है,...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बदल रही बड़े पर्दे पर स्टोरीटेलिंग की परिभाषा, आदित्य धर ने थ्रिलर फिल्मों को दिया नया आयाम

निर्देशक/लेखक | रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी। फिल्म की अवधि: 196 मिनट, आईएएनएस रेटिंग: 4.5 स्टार 'धुरंधर' इस साल की उन...

नहीं रहे रजनीकांत की फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’ बनाने वाले एवीएम सरवनन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

चेन्नई । तमिल फिल्म जगत की नींव कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता एवीएम सरवनन का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह निर्माता के निधन की पुष्टि हुई। बताया...

कलाकार को जीवन भर के संघर्ष के बाद सिर्फ मरने के बाद ही सम्मान मिलता है : दिलजीत दोसांझ

मुंबई । साल 2024 में दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'चमकीला' आई थी, जोकि पंजाबी लोकगायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म को कई कैटगिरी में नॉमिननेट किया...

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस: आमिर खान ने एक्टर वीर दास से पूछ लिया, ये क्या बनाया है?

मुंबई । आमिर खान प्रोडक्शंस औरअभिनेता वीर दास मिलकर फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' लेकर आ रहे हैं। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। खास...

शादी के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने बहनों के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

मुंबई । अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सीरीज 'द फैमिली मैन' के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से...

‘बिग बॉस 19’ से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता

मुंबई । रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक्ट्रेस अशनूर कौर ने साफ-सुथरी और सादगी भरी इमेज के साथ लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शकों को उनसे...

admin

Read Previous

रिलीज से पहले ही देख पाएंगे फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’, एक्टर ने की स्पेशल अनाउंसमेंट

Read Next

बिहार चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी के पोस्ट पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने दी सलाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com