कटरीना के अलावा 2025 में इन अभिनेत्रियों ने दिया बेबी बॉय को जन्म, धूमधाम से किया घर में स्वागत

मुंबई । बॉलीवुड में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय होने की खुशखबरी साझा की। जब से कटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी, तब से फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब, कटरीना और विक्की के घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज उठी है और पूरा बॉलीवुड इस खुशी में शरीक है।

इस साल कटरीना से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया और खूब धूमधाम से नए मेहमान का स्वागत किया।

सबसे पहले बात करें परिणीति चोपड़ा की, जिन्होंने 19 अक्टूबर को बेटे के जन्म की खुशी फैंस के साथ साझा की। परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आखिरकार वह आ गया। हमारा नन्हा मेहमान और हमें सचमुच पहले की जिंदगी याद नहीं आ रही। बाहें भरी हुई हैं, और हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हम सिर्फ एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सब कुछ है।”

वहीं, इलियाना डिक्रूज ने इस साल दूसरी बार मातृत्व का अनुभव किया। इलियाना और उनके पति माइकल डोलन ने अपने बेटे की दुनिया में आने की खबर इंस्टाग्राम के जरिए साझा की। उन्होंने अपने बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा। खास बात यह है कि इलियाना और माइकल ने पहले भी साल 2023 में अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था।

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी सना खान ने भी इस साल 5 जनवरी को अपने पति अनस के साथ अपने दूसरे बेटे सैयद हसन जमील का स्वागत किया।

बता दें कि अक्टूबर 2020 में सना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की थी और 21 नवंबर 2020 को इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सईद से सूरत में शादी कर ली थी। 2023 में सना ने अपने पहले बच्चे सईद तारिक जमील को जन्म दिया था।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

पाकिस्तान की इस हरकत पर फूटा रूस का गुस्सा, दूतावास ने लगा दी दुनिया के सामने क्लास

Read Next

बिहार की जनता जानती है कि कौन विकास की बात करता है और कौन सत्ता के लिए राजनीति: राजीव प्रताप रूडी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com