उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को 7 साल पूरे, कभी फिल्म को रिजेक्ट करना चाहते थे विक्की कौशल

मुंबई । विक्की कौशल के करियर का टर्निंग पॉइंट रही ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ सिर्फ अभिनेता या डायरेक्टर के लिए ही खास नहीं रही, बल्कि इस फिल्म ने देशभक्ति से भरी फिल्मों को नया विजन भी दिया।

फिल्म सत्य घटना पर आधारित थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्क्रिप्ट सुनने के बाद विक्की ने फिल्म को रिजेक्ट करने का मन बना लिया था, लेकिन अपने पिता के कहने पर फिल्म को ‘हां’ कहा था।

11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी, जिसने अपने बजट से तीन गुना कमाई की और राजनीतिक गलियों में भी फिल्मों को लेकर बहुत शोर हुआ। फिल्म को प्रोपेगेंडा साबित करने की कोशिश भी की गई, लेकिन फिल्म तब तक पूरे भारत में छा चुकी थी। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया और उनकी पहली पसंद भी विक्की कौशल थे, हालांकि आदित्य से जुड़े लोगों का कहना था कि एक सैनिक के किरदार में पतले-दुबले विक्की क्या स्क्रीन पर सही लगेंगे, लेकिन आदित्य ने ठान लिया था कि फिल्म तो विक्की के साथ ही करनी है।

दूसरी तरफ, विक्की फिल्म की स्क्रिप्ट के बाद कंफ्यूजन में थे कि ऐसी फिल्म करनी चाहिए या नहीं। विक्की का मानना है कि जब तक वे किसी भी स्क्रिप्ट से जुड़ाव महसूस नहीं करते, तब तक फिल्म के लिए ‘हां’ नहीं कहते। उरी की स्क्रिप्ट पढ़कर भी उन्हें कुछ ऐसा ही महसूस हुआ और वे फिल्म को न करने का मन बना चुके थे, हालांकि पिता की सलाह पर उन्होंने फिल्म को करने का फैसला लिया।

अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट से उन्हें जुड़ाव महसूस नहीं हुआ था, लेकिन उनके पिता ने दोबारा स्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए कहा और सलाह दी कि अगर उन्होंने यह फिल्म नहीं की तो यह उनकी सबसे बड़ी गलती होगी, तभी उन्होंने स्क्रिप्ट दोबारा पढ़ी और हां कह दी। इसी फिल्म की बदौलत ही विक्की को बॉलीवुड में पहचान मिली और पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भी। वहीं आदित्य धर के करियर के लिए भी फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी। ये बतौर निर्देशक उनकी फिल्म थी, जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

गुजरात: सोमनाथ में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा

Read Next

‘इंडियन आइडल’ सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com