जामिया ने स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार से मांगा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज

नई दिल्ली : स्वतंत्रता संग्राम और असहयोग आंदोलन से जन्मी संस्था जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपनी स्थापना के 102 साल पूरे कर लिए हैं। अपनी 102 वर्षो की गौरवमयी यात्रा पूरी करने के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम हासिल करना चाहता है। इसके लिए जामिया ने केंद्र सरकार से जामिया परिसर के भीतर एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की मांग की है। जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि न केवल मेडिकल, बल्कि नर्सिग कॉलेज की भी स्थापना जामिया में होनी चाहिए। गौरतलब है कि यदि जामिया में मेडिकल और नर्सिग कॉलेज की शुरुआत की जाती है तो यहां एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल कोर्सेज भी शुरू हो सकेंगे। दिल्ली में स्थित अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे जेएनयू और डीयू में तक में फिलहाल मेडिकल कॉलेज नहीं है। जामिया विश्वविद्यालय का कहना है कि यदि जामिया में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी जाती है तो इससे जामिया के आसपास रहने वाली बड़ी आबादी को भी सहूलियत मिलेगी।

स्थापना के 102 वर्ष पूरे होने पर जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने पिछले कुछ वर्षो में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय व भारत सरकार से अपील करता है कि जामिया में एक मेडिकल और नर्सिग कॉलेज की स्थापना के लिए मंजूरी दी जाए जो न केवल इस क्षेत्र के लिए, बल्कि नोएडा जैसे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी उपयोगी होगा।

इस दौरान जामिया की कुलपति ने कहा कि जामिया ने हमेशा प्रगतिशीलता, ज्ञान, विविधता में एकता की शिक्षा दी है। विश्वविद्यालय हमेशा सहअस्तित्व और देशभक्ति की बात करता है। हम राष्ट्र निर्माण और समाज पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार और सम्मेलन आयोजित करते रहे हैं और हमने इन सपनों को साकार करने में हमेशा अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई है।

जामिया की कुलपति ने विश्वविद्यालय के उन 21 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया, जिन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर हाल ही में प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) के लिए चयनित विश्वविद्यालय के बारह शोध विद्वानों, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए), जेएमआई के सफल छात्रों और हाल ही में विजिटर पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रो. जाहिद अशरफ को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

जामिया मिलिया इस्लामिया के 102 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि जामिया भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां छात्र, शोधार्थी और शिक्षक अध्ययन, शिक्षण, अनुसंधान और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार उत्कृष्ट रहे हैं।

जामिया की स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने कहा, “मैं इस अवसर पर जामिया की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर के प्रयासों की सराहना करता हूं, जो विश्वविद्यालय की बेहतरी और उत्कृष्टता के लिए कुशलतापूर्वक काम कर रही हैं।”

स्थापना दिवस समारोह पर कुलपति प्रो. नजमा अख्तर द्वारा जामिया का झंडा फहराने के साथ शुरू हुआ।

डॉ. सुभाष सरकार ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग बिरादरी, छात्रों, पूर्व छात्रों और सभी हितधारकों को बधाई दी और कहा कि जामिया ने अपनी स्थापना के बाद से बेशुमार उपलब्धियां हासिल की हैं, जो देश के लिए यादगार और महत्वपूर्ण रहेंगी।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

झारखंड: छात्राओं से रेप के अलग-अलग मामलों में तीन शिक्षक पहुंचे सलाखों के पीछे

Read Next

मोतियाबिंद ऑपरेशन से 8 लोगों की गई आंखों की रोशनी, जांच के लिए गुजरात सरकार ने बनायी समिति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com