कोरोना: पहली बार होने जा रही है नए पेटर्न की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं

नई दिल्ली: 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड के 20 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा का पहला चरण इसी महीने 16 और 17 नंवबर से शुरू हो रहा है। 12 वीं की परीक्षाएं 16 और 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। बोर्ड ने इस बार परीक्षाओं के पेटर्न में भी बदलाव किया है।

बोर्ड ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है और इसी के तहत अब देश भर के छात्रों के मूल्यांकन के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाएं ली जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा चरण अगले वर्ष मार्च अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षाओं के पेटर्न में भी बदलाव किया है।

सीबीएसई के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा के छात्रों को 20 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा। पहले यह समय 15 मिनट का होता था। पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। इनकी अवधि 90 मिनट है।

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे। छात्र इनमें से अपना सही विकल्प चुनकर दिए गए विकल्प के सामने गोला लगा सकते हैं। हालांकि यदि छात्र किसी प्रश्न का उत्तर न देना चाहे तो भी उन्हें गोला लगाना आवश्यक होगा। इसके लिए प्रश्न को खाली छोड़ देने का एक और विकल्प दिया जाएगा जिसे छात्र गोला लगाकर भरेंगे।

प्रसिद्ध शिक्षाविद पीएस कांडपाल के मुताबिक यह व्यवस्था कई अन्य परीक्षाओं में भी की जाती रही है। दरअसल सभी उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन किया जाएगा ऐसे में कोई भी प्रश्न का उत्तर खाली नहीं छोड़ा जा सकता। खाली छोड़ने के विकल्प को भी छात्रों को गोला बनाकर भरना होगा।

दसवीं कक्षा की छात्रा दीप्ति शर्मा के मुताबिक यह अच्छा है कि परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं। सिलेबस भी 50- 50 प्रतिशत बांटे जाने से परीक्षा का तनाव कम हुआ है। वहीं नई परीक्षा के नए तरीके को लेकर उत्सुकता भी बनी हुई है।

दिल्ली में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र उमंग अग्रवाल के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं का यह तरीका सभी छात्रों के लिए बिल्कुल नया है, इसलिए मन में कई प्रकार की दुविधा है। लेकिन इन परीक्षाओं को लेकर डर नहीं है।

एक अन्य छात्र संचिता दीक्षित के मुताबिक छात्रों को परीक्षाओं का पैटर्न समझाया गया है। उत्तर देने का तरीका भी बताया गया है, इसके बाद अब केवल एक नए किस्म की परीक्षा में शामिल होने का इंतजार भर है।

सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक 10वीं कक्षा के 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन को भी दस-दस अंकों में विभाजित किया जा चुका है। वहीं 12वीं कक्षा के लिए इसे 15- 15 अंकों के दो हिस्सों में बांटा गया है।

बोर्ड ने अतिरिक्त आंतरिक मूल्यांकन और व्यावहारिक आधारित पाठ्यक्रम पर काम किया है। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा नहीं होने के बाद नीति में बदलाव आया है।

इस बार छात्रों को अपनी पसंद के शहर में बोर्ड परीक्षाएं देने का अवसर भी प्रदान किया गया है। दरअसल कोरोना के कारण हजारों छात्र विस्थापित हुए हैं। इनमें से कई छात्र अभी भी अपने पैतृक स्थान पर रह रहे हैं जबकि उनका स्कूल किसी दूसरे स्थान पर है। ऐसे में यह छात्र अपने नजदीकी स्कूल में परीक्षाएं दे सकेंगे।

परीक्षा के दौरान छात्र कोरोना संक्रमित न हो इसकी भी विशेष व्यवस्था की गई है। सीबीएसई के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। एक केंद्र में ज्यादा से ज्यादा 350 छात्र ही परीक्षा दे सकते हैं। छात्रों के बीच छह फीट की दूरी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रत्येक छात्र व मौजूद शिक्षक को अनिवार्य तौर पर मास्क पहनना होगा।

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के पहले चरण की बोर्ड परीक्षा की जो डेट शीट जारी की है उसके मुताबिक माइनर परीक्षा 16 व 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। वहीं मेजर विषयों की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर को समाप्त होगी। बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली परीक्षा समाजशास्त्र और अंतिम परीक्षा गृह विज्ञान है। यह परीक्षाएं सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक होंगी।

दसवीं कक्षा की मेजर विषयों की बोर्ड परीक्षाओं का पहला चरण 30 नवंबर से शुरू होंगी और यह परीक्षाएं 11 दिसंबर को समाप्त होंगी। दसवीं कक्षा के लिए पहली परीक्षा सामाजिक विज्ञान और अंतिम परीक्षा अंग्रेजी की आयोजित की जाएगी।

12 वीं के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होने वाली हैं. जबकि सीबीएसई 10 वीं टर्म-1 माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। वहीं 10 वीं के मेजर विषयों के पेपर 30 नवंबर से शुरू होने वाले हैं और 11 दिसंबर तक चलेंगे। 12वीं क्लास के मेजर विषयों की परीक्षा 01 दिसंबर से शुरू होंगी और 22 दिसंबर 2021 तक चलेंगी।

12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 3 दिसंबर को इंग्लिश की परीक्षा है। 6 दिसंबर को गणित, 7 को फिजिकल एजुकेशन, 8 को बिजनेस स्टडी, 9 को ज्योग्राफी, 10 को फिजिक्स, 11 को साइकोलॉजी, 13 को अकाउंटेंसी, 14 को केमिस्ट्री, 15 को इकोनोमिक्स और 16 को हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। 17 दिसंबर को राजनीतिक विज्ञान, 18 को बायोलॉजी, 20 दिसंबर को इतिहास, 21 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस और 22 दिसंबर को आखिरी परीक्षा होम साइंस की ली जाएगी।

दसवीं कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षा का भी शेड्यूल जारी किया गया है। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 30 नवंबर सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा ली जाएगी। 2 दिसंबर को विज्ञान, 3 को गृह विज्ञान, 4 को गणित, 8 दिसंबर को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 9 को हिंदी और 11 दिसंबर को इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

–आईएएनएस

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

काठमांडू । दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

नई दिल्ली । निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर...

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

editors

Read Previous

Read Next

दूसरी तिमाही में 100 अरब डॉलर से अधिक की बिक्री के बाद भी अमेजॉन का शेयर गिरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com