जबलपुर जेल में बंदियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की कोशिश
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, केंद्रीय जेल के बंदियों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए चल रही कोशिशें के क्रम में एक और अध्याय जुड़ गया है। यहां राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बंदियों के लिये स्पेशल जेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत वेज इम्पलॉयमेंट फॉर इनमेट्स की शुरुआत की गई है। बताया गया है कि जबलपुर की केंद्रीय जेल में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रारंभ किए गए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पांच विधाओं पिकल मेकिंग टेक्नीशियन, बेकिंग टेक्नीशियन, मल्टी कुजिन कुक, टीवी रिपेयरिंग टेक्नीशियन और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में अब तक 400 बंदियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है तथा इस कार्यक्रम का विस्तार करते हुए केंद्रीय जेल जबलपुर में 1000 बंदी, केंद्रीय जेल सतना में 500 बंदी एवं केंद्रीय जेल रीवा में 500 बंदियों के प्रशिक्षण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

नई परियोजना ‘वेज इम्पलॉयमेण्ट क्रियेशन फॉर अंडर स्पेशल जेल प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत विविध सेक्टरों में वस्तुओं की असेम्बलिंग एवं पुनर्नवीनीकरण कर वस्तुओं को ब्रांड-नेम देकर जेल आउटलेट व ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा उचित मूल्य में बेचा जाएगा। इससे बंदियों को जेल के अंदर व जेल के बाहर स्वरोजगार एवं बंदियों की पुनस्र्थापना में सहायता मिलेगी और जेल विभाग भी लाभाविंत होगा।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा “वेज इम्पलॉयमेण्ट क्रियेशन फॉर अंडर स्पेशल जेल प्रोजेक्ट” उन्हीं बंदियों को शामिल किया जा रहा है जो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। सोमवार को इसकी शुरूआत बिजली के बोर्ड और उसमें स्विच वायरिंग हुई, इसे कान्हा ब्राण्ड नाम दिया गया है तथा आने वाले दिनों में इसका विस्तार बिजली के पंखे, एल.ई.डी. टी.वी. इत्यादि में किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुरु हुए इस नए अभियान को उद्घाटन मौके पर उपस्थिति अतिथियों ने सराहा और कहा कि बंदियों के हितार्थ चलाये जा रहे इस कौशल उन्नयन कार्यक्रम बंदियों के केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अवसर नहीं बनेगा अपितु उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर अच्छे आचरण की ओर प्रेरित करेगा।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

editors

Read Previous

मप्र में जनजातीय गौरव दिवस से शुरु होगी बकरी के दूध की बिक्री

Read Next

कोरोना: पहली बार होने जा रही है नए पेटर्न की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com