कोचिंग इंडस्ट्री में उभरे धोखाधड़ी के मामलों में कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया सख्त कार्रवाई कर रहा है

नई दिल्ली: कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एक राष्ट्रव्यापी संस्थान बन गया, जिसने कोचिंग इंडस्ट्री के संचालन के तरीकों में बहुत सारे बदलाव किए हैं। इसकी काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने से लेकर एजुकेशन के क्षेत्र में फिर से सुधार करने और शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिहाज से फेडरेशन ने अपना एक मुकाम बनाया। कंपनी निदेशकों के बोर्ड में मृत्युंजय आर. नारायण, आशीष गंभीर, वैभव बाकलीवाल, विवेक सिक्का और एन. के. गुप्ता शामिल है, जिन्हें कोचिंग इंडस्ट्री में 25 से ज्यादा वर्षों का व्यक्तिगत अनुभव रहा है। उन्होंने कोचिंग इंडस्ट्री में उभरने वाले धोखाधड़ी के मामलों पर खास जोर देते हुए बताया कि किस तरह शिक्षा क्षेत्र में सुधार और पुनर्निर्माण की गतिविधियों से भविष्य को बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाने के तरीकों और छात्रों को सिखाने की प्रक्रिया में काफी तेज रफ्तार से प्रगति होगी।

मृत्युंजय आर. नारायण ने कहा, सीएफआई एक मिशन को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है। इसमें केवल दुर्भावनापूर्ण मंशा रखने वाले व्यक्तियों की ओर से रुकावट डाली जा रही है, जिसका मकसद कोचिंग इंडस्ट्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है। अपना यह उद्देश्य पूरा करने के लिए वह व्यक्तिगत लाभ के लिए सीएफआई की डमी बनाते हैं और उसका गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल करते हैं।

सीएफआई के कानूनी सलाहकार सिद्धार्थ नायक ने कहा, 5 मई 2021 को कानपुर के जालसाज आलोक दीक्षित के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने सीएफआई के आधिकारिक लोगो और ब्रैंड की पहचान का धोखाधड़ी से अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और ब्रैंड के मशहूर नाम का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े से खूब पैसा कमाया। दीक्षित ने कई सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया और लोगों के मन में अपने झूठे दावे के प्रति विश्वास जगाया कि वह कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मालिक हैं। शिकायत के आधार पर साकेत जिला कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कानपुर निवासी आलोक दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

आशीष गंभीर ने संगठन के कार्यक्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए कहा, द कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत की कोचिंग इंडस्ट्री में प्रमुख रूप से आगे बढ़कर योगदान दे कहा है। हमने उस समय भी आगे आकर काम किया, जब कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत देनी थी। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि चाहे शिक्षा जगत में लोगों को समर्थन देना हो या सामाजिक तौर पर भारत की मदद करनी है, भारत का भविष्य सुरक्षित रहे। वैभव बाकलीवाल ने कहा, सीएफआई दोनों ट्यूटर और स्टूडेंट्स के लिए कोचिंग को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए तैयार है। ये बदलाव देश के छात्रों की सीखने और आगे बढ़ने में मदद करेगा।

——— इंडिया न्यूज स्ट्रीम

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

editors

Read Previous

प्रतिबंधों में ढील के बीच सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने की मिली इजाजत

Read Next

कांग्रेस ने ‘लॉटरी किंग’ से भाजपा के कथित संबंध की जांच की मांग की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com