बीपीएससी पीटी : बापू भवन परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द

पटना । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के तहत पटना के बापू भवन केंद्र में ली गई परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने बताया कि जल्द ही इस केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

बीपीएससी के चेयरमैन रवि मनुभाई परमार ने सोमवार को पटना में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया था। इस घटना की जांच जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। जांच की रिपोर्ट रविवार को मिल गई है।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए राज्य के करीब 4.80 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन पत्र भरा था। परीक्षा के लिए राज्य में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 911 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई थी, लेकिन बापू भवन परिसर परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों ने हंगामा किया था। यहां कुल 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे।

कुछ छात्रों ने प्रश्न पत्र लेट देने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। उन्होंने बताया कि उपद्रव करने वाले 25 से 30 लोगों की पहचान कर ली गई है जिनके खिलाफ एक्शन को लेकर बीपीएससी समीक्षा कर रहा है। पटना पुलिस अधीक्षक के स्तर से भी दो टीमें इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि आयोग शांतिपूर्ण परीक्षा दे रहे छात्रों के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है, इस कारण केवल इसी केंद्र की परीक्षा रद्द की गई है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम अन्य केंद्रों के साथ ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि नॉर्मलाइजेशन नहीं किया जाएगा और होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र अलग होगा।

उल्लेखनीय है कि बीपीएससी 70वीं परीक्षा का पीटी 13 दिसंबर को पूरे राज्य में आयोजित किया गया था।

–आईएएनएस

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

क्वेटा । बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प...

इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग का ऑस्ट्रेलिया में विरोध, आहत पीएम अल्बनीज ने की शांति अपील

सिडनी । इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बोंडी बीच आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन्हें न्योता भेजा था। सोमवार को हर्जोग पहुंचे, लेकिन स्वागत...

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

नई दिल्ली । चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस...

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी को बेरहमी से मार डाला

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने...

कुकी-जो काउंसिल की समुदाय के कर्मचारियों को सलाह, मैतेई इलाकों में पोस्टिंग से बचें

इंफाल । कुकी-जो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने रविवार को अपने समुदाय से जुड़े राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और...

अमेरिका के साथ बातचीत के बाद अराघची बोले- ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा

काहिरा । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होगा। उन्होंने एक दिन पहले...

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान भारत और मलेशिया के बीच छह बड़े समझौतों...

गौरव गोगोई से जुड़े ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर केंद्र से जांच चाहती है असम सरकार

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

admin

Read Previous

अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर उलझा हुआ : वीरेंद्र सचदेवा

Read Next

जेलेंस्की और पुतिन से ‘नरसंहार’ रुकवाने के लिए बात करेंगे ट्रंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com