योगी ने अलीगढ में 7000 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अलीगढ में 7000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 6,012 करोड़ लागत की 660 मेगावॉट क्षमता की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना का लोकार्पण शामिल है। यह उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि0 की प्रथम सुपर क्रिटिकल इकाई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. के 822 करोड़ रुपये की लागत वाले 9 पारेषण उपकेन्द्रों का लोकार्पण एवं 166 करोड़ रुपये की लागत के 3 पारेषण उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद की 255 करोड़ रुपये लागत की 113 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने अभ्युदय योजना के तहत चयनित 13 प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को अपने कर-कमलों से टैबलेट वितरित किये। कार्यक्रम में 2000 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन एवं टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर उन्होंने हरदुआगंज तापीय परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने जिलाधिकारी मती सेल्वा कुमारी जे. को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बेहतर प्रबन्धन एवं मतदाता शिक्षा सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आई0एस0ओ0 प्रमाण पत्र प्रदान किया।

योगी द्वारा 822 करोड़ रुपये की लागत वाले 9 पारेषण उपकेन्द्र-लखनऊ के जेहटा में 400 के.वी. उपकेन्द्र, फिरोजाबाद में 220 के.वी. टूण्डला, गाजियाबाद में 132 के.वी. उपकेंद्र बी.एस.आर. द्वितीय, हरदोई में भरावन, लखीमपुर खीरी में ओयल, अमेठी में तिलोई, जालौन में माधोगढ़, बांदा के पैलानी, मऊ के बडागांव में 132 के.वी. पारेषण उपकेंन्द्र का लोकार्पण और 166 करोड़ रुपये की लागत वाले 3 पारेषण उपकेन्द्र यथा-गोरखपुर के खोराबार में 220 के.वी. उपकेन्द्र, महाराजगंज के निचलौल एवं मऊ के घोसी में 132 के.वी. पारेषण उपकेन्द्र का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद की 255 करोड़ रुपये लागत की 113 परियोजनाओं में आवास विकास की 5, यू.पी. सिडको की 2 एवं सी.एण्ड.डी.एस. यूनिट की 2 परियोजनाओं समेत कुल 9 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अवास विकास परिषद, समाज कल्याण निर्माण निगम एवं नगर निगम की 6 इकाइयों, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 27 और त्वरित विकास योजना की 68 विकास कार्यों समेत 104 कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरदुआगंज तापीय परियोजना विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी भूमिका निभाएगी। पावर कॉरपोरेशन द्वारा विगत साढ़े चार वर्ष में 2,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता जोड़ी गयी। प्रदेश सरकार ने 1 लाख 21 हजार ग्रामों का विद्युतीकरण कराया है। विगत 5 वर्षों में गन्ना किसानों के भुगतान की समस्या को दूर करते हुए प्रदेश के गन्ना किसानों का 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए जनपद में नई चीनी मिल स्थापना की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। आज जनता से मिले टैक्स का उपयोग प्रदेश में विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, पावर प्लांट, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। युवाओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। विश्वविद्यालय में अगले सत्र से शिक्षण कार्य प्रारम्भ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कालखण्ड के दौरान पिछले 22 माह से जनप्रतिनिधियों ने जनता के बीच जाकर सेवा कार्य किया है। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए निःशुल्क वैक्सीन प्रदान की जा रही है। लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा 01 करोड़ से अधिक युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। प्रथम चरण में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। आने वाले चरणों में सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए उनके टैबलेट व स्मार्टफोन पर नेशनल स्टैण्डर्ड का पाठ्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कान्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब प्रदेश की कमान संभाली तो प्रदेश का ऊर्जा विभाग जर्जर अवस्था में था। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को पटरी पर लाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में ऊर्जा विभाग के लिए नई कार्ययोजना तैयार कर उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन को समान व प्रभावी रूप से विकसित करने पर बल दिया गया। जिसके परिणाम आप सभी के सामने हैं। आज सम्पूर्ण प्रदेश में निर्बाध रूप से बिना किसी भेदभाव के बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कासिमपुर में संचालित नवीन विद्युत इकाई एस.सी.आर. देश की प्रथम विद्युत उत्पादन इकाई है जिससे वायु प्रदूषण की मात्र नगण्य है। उन्होंने कहा कि जहां पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अंधेरों से होती थी, अब मुख्यमंत्री के सफल प्रयासों से उत्तर प्रदेश उजालों का प्रदेश बन गया है।

प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में न केवल जनपद अलीगढ़ बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो गया है। किसानों, विद्यार्थियों, उद्यमियों से लेकर आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में विकास कार्य कराए गये हैं। एक ओर जहां किसानों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए नई चीनी मिल पर कार्य शुरू किया गया है, वहीं विद्यार्थियों के लिए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कराई गयी है।

वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद अलीगढ़ सहित सम्पूर्ण प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। हवाई कनेक्टिविटी, शिक्षा, औद्योगिक सम्भावनाओं के साथ ही रोजगार सृजन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

editors

Read Previous

जेल से रिहा होकर घर पहुंचे आर्यन खान

Read Next

राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले कोलकाता में रोड शो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com