अखबार की दुनिया के लिए संजीवनी ‘नेपा पेपर मिल’ फिर चल पड़ी

नेपानगर: मध्यप्रदेश बुरहानपुर के नेपानगर में एशिया की सबसे पहली पेपर मिल की फिर से शुरूआत हो गई है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने मंगलवार को इसका लोकार्पण किया। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिस्सा लेने वाले थे लेकिन आवश्यक कारणों के कारण नहीं आ सके। माना जा रहा है नेपानगर स्थित इस पेपर मिल से अखबारी दुनिया को नई संजीवनी मिलेगी। उम्मीद की जा रही है की कागजों की बढ़ रही कीमतों में कमी देखने को मिलेगी। (18:34)
Sanjivani ‘Nepa Paper Mill’ for the newspaper world.केंद्र सरकार से मिले करीब 469 करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज से मिल का नवीनीकरण किया गया है। 2015-16 में इसके रिनोवेशन का काम शुरू हुआ था और अब मिल के अंदर आधुनिक मशीनों को लगाया गया है, जो पूरी तरह से डिजिटल होगी और पेपर की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

इस मिल में पहले अखबार का कागज बनाने के लिए सलाई पेड़ की लकड़ी और बांस का यूज होता था। हालांकि उस वक्त इस क्षेत्र में सलाई के पेड़ और बांस बड़ी मात्रा में होते थे।

इस मिल को एशिया के पहले ‘अखबारी कागज कारखाने’ के रूप में जाना जाता है। नवम्बर 2021 से कंपनी ने 310 लोगों की भर्तियां भी की हैं और इनमें अधिकतर आस-पास के इलाकों से हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा, इस मिल से धुंआ जबतक निकलता रहेगा तब तक नेपानगर के घरों में चुल्हा जलता रहेगा। देश के विभिन्न न्यूज पेपर मालिकों नें फोन किए और अपनी जरूरतों को भी बताया है। यह मील चलती रहनी चाहिए, धुआं जो उठा है, वो बढ़ता ही जाएगा।

कम्पनी की पुनरुद्धार एवं मिल विकास योजना कई कारणों से महत्वपूर्ण है। आज जब भारत सरकार प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने के लिये नित नये कदम उठा रही है। वहीं नेपा लिमिटेड प्रकृति को कोई हानि पहुंचाये बिना पुराने रद्दी कागज को रिसाईकिल कर कागज का निर्माण कर रही है।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमने नेपा मिल को तीन चरणों में 770 करोड़ रुपए पुनरुद्धार के लिए दिए हैं। नेपा लिमिटेड पहले से ही कागज निर्माण उद्योग में एक स्थापित ब्रांड है, इसलिये कम्पनी के उत्पाद के लिये बाजार बनाना मुश्किल नहीं होगा।

नेपा लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार, प्लांट की इंस्टॉल्ड क्षमता 1 लाख टन सालाना है, हालांकि 2016 में जब प्लांट बंद हुआ था तब इसकी इंस्टॉल्ड क्षमता 88,000 टन सालाना थी। कंपनी का टर्नओवर 2015-16 में 72 करोड़ था। कंपनी ने न्यूजप्रिन्ट के साथ लेखन एवं प्रिंटिंग पेपर के उत्पादन में विविधीकरण की योजनाएं बनाई हैं।

वहीं 512.41 रुपये करोड़ की पुनरुद्धार एवं मिल विकास योजना के साथ नेपा लिमिटेड ने अपनी युनिट को पूर्णतया स्वचालित बना लिया है, साथ ही विभिन्न दायित्वों को खत्म कर लागत कम की गई है, ऐसे में यह देश में फिर से संचालन शुरू करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ ही उपक्रमों में से एक है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपनी वीआरएस आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रु 46 करोड़ प्राप्त किए, इसके अलावा वेतन एवं भत्तों के लिए अक्टूबर 2018 में 101 करोड़ एवं नवम्बर 2021 में 31 करोड़ प्राप्त किए गए।

मिल के शुरू होने से आसपास के क्षेत्र भी अब एक बार फिर से समृद्ध होंगे। नेपानगर में कागज सस्ता और अच्छी क्वालिटी का भी मिलता है, इसीलिए अधिकतर कागज खरीदने वाली कंपनियां नेपानगर का रुख करती हैं।

दरअसल नेपा लिमिटेड की शुरूआत 26 जनवरी 1947 को नायर प्रेस सिंडीकेट लिमिटेड द्वारा एक निजी उद्यम के रूप में की गई थी। न्यूजप्रिन्ट उत्पादन के लिए ‘द नेशनल न्यूजप्रिन्ट एण्ड पेपर मिल्स लिमिटेड’ के नाम गठित यह कंपनी, 1981 तक यह भारत में एकमात्र न्यूजप्रिन्ट मैनुफैक्च रिंग युनिट थी।

अक्टूबर 1949 में कंपनी के प्रबन्धन को मध्य प्रान्त और बरार (वर्तमान में मध्य प्रदेश) की तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहीत कर लिया गया। मिल में कमर्शियल उत्पादन शुरू होने के साथ ही, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 26 अप्रैल 1959 को इसे देश को समर्पित किया। 1958 में भारत सरकार के कंपनी के कार्यभार अपने हाथों में ले लिया। वर्तमान में केन्द्र की हिस्सेदारी है। 21 फरवरी 1989 को कंपनी का नाम बदल कर नेपा लिमिटेड कर दिया गया।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

editors

Read Previous

कुतुब मीनार से भी ऊंचे हैं ट्विन टावर, 28 अगस्त को ध्वस्त होने वाले भारत के सबसे ऊंचे ढांचे बन जाएंगे ट्विन टावर

Read Next

होटल अशोक के मुद्रीकरण के लिए रोड शो में शामिल हुए डीएलएफ, जेएलएल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com