इंजीनियरिंग ही नहीं, आईआईटी ने बैंकिंग और फाइनेंस में भी शुरू किए 7 नए कोर्स

नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास का टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ‘आईआईटी मद्रास प्रवर्तक फाउंडेशन’ है। यह हब, अब बैंकिंग और फाइनेंस में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस इंडस्ट्री के लिए आवश्यक उच्च स्तरीय कोर्स मुहैया कराएगा।

ये कोर्स आईआईटी मद्रास की खास पहल डिजिटल स्किल्स अकादमी के सहयोग से शुरू किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण में चेन्नई की एक प्रमुख फाइनैंस सेक्टर सर्टिफाइड ट्रेनर इनफैक्टप्रो की अहम् भागीदारी होगी। इनफैक्टप्रो कौशल विकास मंत्रालय के बैंकिंग और वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र कौशल परिषद का एक प्रशिक्षण भागीदार है।

भारत में बड़ी संख्या में विद्यार्थी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक हैं। हर साल लगभग 30 लाख उम्मीदवार अलग-अलग बैंक में नियुक्ति की परीक्षाएं देते हैं, जिसमें केवल 5 प्रतिशत ही पूरी तरह सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे उम्मीदवारों के सामने आज फाइनेंस और बैंकिंग में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि वे उच्च स्तरीय कौशल के साथ तैयार हों।

आज टियर 2 और टियर 3 शहरों में बैंकिंग और फाइनैंस सेवाओं की मांग बढ़ रही है। इसलिए इन शहरों में प्रशिक्षण देने वाले प्रोफेशनलों की मांग भी बढ़ रही है। इसके मद्देनजर शुरू किए जा रहे कोर्स में नामांकन और करिकुलम की अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

नए कोर्स पर प्रोफेसर वी कामकोटी निदेशक आईआईटी मद्रास और अध्यक्ष आईआईटी मद्रास प्रवर्तक फाउंडेशन ने कहा कि शिक्षा का निरंतर जारी रहना जरूरी है। विद्यार्थियों और प्रोफेशनलां को कार्य क्षेत्र की प्रतिस्पर्धी में आगे रहने के लिए अपने ज्ञान और कौशल का स्तर लगातार बढ़ाना होगा। आजवीन सीखना होगा। पूरे देश के लोग हमारे इन कोर्स का लाभ ले सकते हैं और खास कर दूर-दराज के लोगों के लिए यह बहुत अच्छा अवसर होगा जहां डिजिटल साक्षरता आज भी न्यूनतम स्तर पर है। ये कोर्स सभी को उनकी पसंद के करियर में सफलता की ओर अग्रसर रखने में सहायक होंगे।

प्रो कामकोटि ने कहा हमारा देश 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य पूरा करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रतिष्ठित संस्थानों और उद्यग जगत के सहयोग से इस तरह के कौशल विकास कोर्स शुरू करने की खास अहयिमत है। ये कोर्स बैंकिंग और फाइनेंस में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बहुत सहायक होंगे।

सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए यह जरूरी है कि उम्मीदवार स्नातक का विद्यार्थी हो या किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुका हो और फिर बीएफएसआई के क्षेत्र में शानदार काम करने का जुनून रखता हो। ये कोर्स पूरा करने के बाद वे एनआईएसएम एनएसई बीएसई और आईआईबीएफ की विभिन्न सर्टिफिकेशन परीक्षाओं में बैठ सकते हैं।

नए कोर्स के बारे में विस्तार से बताते हुए आईआईटी मद्रास में सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन (सीओडीई के तहत डिजिटल स्किल्स अकादमी के प्रधान समन्वयक प्रो के मंगला सुंदर ने कहा, बीएफएसआई सेक्टर प्रौद्योगिकी प्रगति के नए दौर में है और डिजिटल हो रहा है। इसलिए इस सेक्टर के संगठनों को सही कौशल वाले उम्मीदवारों की तलाश है। इसलिए कॉलेजों के स्नातकों को चाहिए कि बीएफएसआई सेक्टर में विशेषज्ञता प्राप्त करें। ये सर्टिफिकेट कोर्स बैंकिंग और फाइनैंस म्यूचुअल फंड इक्विटी डेरिवेटिव्स डिजिटल बैंकिंग सेक्युरिटीज के काम-काज और जोखिम से बचाव के सिद्धांतों की गहरी जानकारी देंगे। आईआईटी मद्रास डिजिटल स्किल्स अकादमी ने आईआईटीएम प्रवर्तक से सहयोग लिया है और उम्मीदवारों को इस सेक्टर के लिए आवश्यक आधुनिक कौशल प्रदान करने और बीएफएसआई को रोजगार योग्य उम्मीदवार उपलब्ध कराने के लक्ष्य से अग्रसर है।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

editors

Read Previous

10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने सीतारमण के साथ बजट पूर्व बैठक का किया बहिष्कार

Read Next

दक्षिण कोरिया ने पुराने हेलिकॉप्टरों को बदलने की योजना को दी मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com