रात में भी सौर ऊर्जा से जगमग होंगे झारखंड के पांच हवाई अड्डे

रांची: झारखंड के पांच हवाई अड्डे अब रात में भी सौर्य उर्जा की रोशनी से जगमग होंगे। झारखंड में वैकल्पिक ऊर्जा के विकास के लिए काम करने वाली सरकार की इकाई जरेडा (झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलमेंट एजेंसी) ने राज्य के हवाई अड्डों पर सौर ऊर्जा उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। जिन हवाई अड्डों पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन इकाई की स्थापना की जानी है, उनमें रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट सहित देवघर, दुमका, बोकारो और गिरिडीह हवाई अड्डे शामिल हैं। जरेडा की योजना पूरे राज्य में 2021-22 में सोलर इकाइयों के जरिए लगभग दो हजार किलोवाट बिजली उत्पादन शुरू कर देने की है। झारखंड में फिलहाल सिर्फ रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पूरी तरह ऑपरेशनल है। देवघर में 850 करोड़ की लागत से नया एयरपोर्ट बनकर तैयार है। बोकारो का हवाई अड्डा 40 साल पुराना है, लेकिन यहां से अब तक व्यावसायिक उड़ानें शुरू नहीं की गयी हैं। इस दिशा में काम चल रहा है और इस साल के अंत तक यहां से नियमित उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी एयरपोर्ट का काम प्रगति पर है, जबकि गिरिडीह में हवाई अड्डा के विकास का काम नये सिरे से शुरू किया जाना है। बहरहाल, इन सभी हवाई अड्डों पर सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन आगामी फरवरी-मार्च तक शुरू कर दिये जाने के लक्ष्य के साथ जरेडा ने काम शुरू कर दिया है। जरेडा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इन पांचों हवाई अड्डों पर लगायी जानी वाली सौर ऊर्जा इकाइयों से कुल 600 किलोवाट की बिजली उत्पादित करने का लक्ष्य है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।

झारखंड के प्रमुख सरकारी भवनों में भीसोलर पैनल लगाने और उन्हें बिजली की अपनी जरूरतों के हिसाब सेआत्मनिर्भर करने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। वर्ष 2021-22 में राज्य के कुल 1400 भवनों में सोलर पैनल लगाये जाने हैं। इनमें से लगभग 950 भवनों में यह काम पूरा कर लिया गया है। न्यायालय भवनों और बड़े स्कूलों में भी सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं। सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगने से 19 हजार 800 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पादित होने की संभावना है। हालांकि यह योजना साल 2018-19की ही है, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

editors

Read Previous

जानिए कौन थी रानी वेलु नाच्चियार, जिन्हें मोदी ने किया नमन

Read Next

लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा मुख्य अभियुक्त, 5 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com