मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन, अंत्योदय परिवार का जाना हालचाल

अयोध्या, 4 नवम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हनुमान गढ़ी के बाद रामलला मंदिर जाकर का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह अयोध्या के भ्रमण पर निकले और अंत्योदय कार्ड तथा बीपीएल कार्ड धारक कई लोगो के जाकर उनका हाल-चाल भी लिया। गुरुवार को दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सूबे के कल्याण की प्रार्थना करने के बाद हनुमान गढ़ी में भी दर्शन किए। वहीं हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बड़ी संख्या में इस पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन अयोध्या में प्रवास के दौरान अयोध्या से सरोकार की छाप छोड़ी। दीपोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राम नगरी के प्रति प्रेम छलका। राम नगरी में प्रवास के दूसरे दिन की शुरूआत मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन से की। उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन करने के साथ राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा भी लिया। राम जन्मभूमि से निकलकर विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय मुख्यालय कारसेवक पुरम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर आंदोलन के अनेक बुजुर्ग नेताओं से लेकर विहिप के वर्तमान प्रतिनिधियों से भेंट की और राम मंदिर निर्माण तथा अयोध्या के नव निर्माण के बारे में जानकारी साझा की। इस मौके पर राम नगरी के चुनिंदा संत महंत भी मौजूद रहे।

इसके बाद वह बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे और यहां अपने गुरु अवेद्यनाथ के समकालीन महंत कौशल किशोर दास से भेंट की। 90 वर्ष से अधिक की आयु वाले कौशल किशोर दास इस समय काफी बीमार चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे स्नेह और सम्मान से उनका हाल जाना। बुधवार को दीपोत्सव के उद्घाटन अवसर पर अंत्योदय कार्ड धारकों को होली तक मुफ्त राशन देने की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इसी दिशा में पहल करते हुए पांजी टोला निवासी अंत्योदय कार्ड धारक माया पांडे के घर पहुंच कर उनसे भेंट की उन का मान बढ़ाया और दीपावली को ध्यान में रखकर उपहार प्रदान किया।

इसके साथ ही आश्वस्त किया कि अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारक गरीबों को भविष्य में कोई परेशानी नहीं होने वाली है क्योंकि उनके साथ मुख्यमंत्री खड़े हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह तथा राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी भी थे।

–आईएएनएस

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

editors

Read Previous

बिहार: गोपालगंज में 3 दिनों में 3 लोगों की कोविड से मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com