बिहार: गोपालगंज में 3 दिनों में 3 लोगों की कोविड से मौत

पटना: बिहार कोविड-19 की चपेट में वापस लौट रहा है क्योंकि गोपालगंज जिले में पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। तीनों मृतक कोविड पॉजिटिव थे और ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उनकी मौत हो गई।

मृतकों में से दो, जो गोपालगंज सदर क्षेत्र के निवासी थे, उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनके शरीर के ऑक्सीजन स्तर को नियंत्रित करने में असमर्थ रहा और आखिरकार मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई।

जिले की एक अन्य महिला को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम होने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिले में तीन कोरोना के मामले भी सामने आए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन के लिए निर्देशित किया गया।

चौधरी ने कहा, “जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। हमने जिले के लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करें और संक्रमण से बचने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें।”

चिकित्सा विशेषज्ञों को संदेह है कि इस साल सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह से कोरोनावायरस की तीसरी लहर शुरू होने की संभावना है और इसके संकेत उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में सामने आ रहे हैं।

गोपालगंज के अलावा, मधुबनी जिले में मंगलवार शाम तक 73 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनमें सोमवार को स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में नई दिल्ली से आए 30 यात्री शामिल हैं।

बिहार के प्रवासी लोगों के अक्टूबर और नवंबर के महीनों में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए आने वाले त्योहारों के मौसम में कोरोना पॉजिटिव मामले अधिक होने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

editors

Read Previous

ओडिशा के पूर्व मंत्री संजीव साहू ने बीजद से दिया इस्तीफा

Read Next

मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन, अंत्योदय परिवार का जाना हालचाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com