हरित कारोबारों को खड़ा करने के लिए ईडीआईआई ने की कॉर्पोरेट्स के साथ साझेदारी

नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सेंटर ऑफ एक्सीलैंस एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने 1000 दिनों में 100 जिलों में महिलाओं के नेतृत्व वाले 10,000 हरित कारोबारों को खड़ा करने के लिए कॉर्पोरेट्स के साथ साझेदारी की है। ईडीआईआई की ओर से नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक सम्मेलन में यह घोषणा की गई। यह सम्मेलन ‘टैक्नोलॉजी-एनेबल्ड वीमैन लीड ग्रीन बिजनेसेज’ विषय पर आयोजित किया गया था।

सम्मेलन के दौरान दिन भर के सत्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रीन एंटरप्राइजेज में अपनाए जाने वाले नवीनतम तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक कार्रवाई करने और हरित कारोबारों को आगे बढ़ाने के लिए कम लागत वाली टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर भी चर्चा की गई। इस सत्र में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े सीएसआर हैड, पीएसयू, मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उद्यमिता शिक्षा और स्किलिंग के क्षेत्र में अग्रणी संगठन ईडीआईआई समुदायों के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाली अनेक विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए सरकारी मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से काम करता है। सामाजिक उद्यमिता और सीएसआर हमेशा संस्थान के लिए महत्वपूर्ण फोकस क्षेत्र बने हुए हैं।

ईडीआईआई के डायरेक्टर जनरल डॉ. सुनील शुक्ला ने कहा, ईडीआईआई कारीगरों, बुनकरों, महिलाओं के स्टार्ट-अप और बेरोजगारों को उद्यमशीलता और कौशल विकास के प्रशिक्षण की सफलतापूर्वक पेशकश कर रहा है, जिससे उनके लिए स्थायी आजीविका विकल्प हो सके। हमें इस बात की खुशी है कि कॉर्पोरेट्स ने उद्यमशीलता की शक्ति का समर्थन किया। उनके सहयोग से हम उल्लेखनीय और बेहतर परिणामों के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ना जारी रखेंगे।’’

डॉ. रमन गुजराल, डायरेक्टर, प्रोजेक्ट विभाग (कॉर्पोरेट्स), ईडीआईआई ने न्यूनतम पर्यावरणीय नुकसान के साथ बाजार में हाई-एंड वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कारोबार में सस्टेनेबिलिटी की आवश्यकता बड़े कॉर्पोरेट्स और छोटे उद्यमों दोनों पर लागू होती है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है कि आर्थिक विकास के लिए हरित कारोबारों को बढ़ावा देने और पर्यावरण को बचाने के लिए किन रणनीतियों को विकसित किया जा सकता है। इस दिशा में हमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नए नवाचारों और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने की जरूरत है।’’

प्रसिद्ध कॉर्पाेरेट्स के साथ साझेदारी में ईडीआईआई ने माइक्रो स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) के तहत अनेक इनोवेटिव हरित करोबारों को विकसित किया है, जैसे कि अर्बन टैरेस गार्डनिंग किट, बांस शिल्प, मशरूम की खेती, जैविक उर्वरक, मधुमक्खी पालन और पत्तियों से बने बायोडिग्रेडेबल प्लेट्स, इत्यादि।

ग्रामीण उद्यमिता और प्रौद्योगिकी के बीच अंतर्संबंध की चर्चा करते हुए ईडीआईआई के डायरेक्टर जनरल डॉ. सुनील शुक्ला ने कहा, ‘‘ग्रामीण उद्यमिता में लोगों को उचित कौशल प्रदान करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से को सशक्त बनाने की क्षमता है। लक्षित समुदायों के सामने पेश आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए टैक्नोलॉजी हमेशा एक प्रमुख भूमिका में होगी। इस क्षेत्र में उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए, ग्रामीण समुदाय समूहों को विभिन्न कम लागत वाली प्रौद्योगिकियों के बारे में पता होना चाहिए जो उद्यम निर्माण के लिए अनुकूल हैं। इस तरह उनकी आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकेगी।’’

दिलचस्प बात यह है कि एमएसडीपी प्रोजेक्ट के तहत ईडीआईआई ने कर्नाटक में ग्रामीण महिलाओं को सौर-आधारित विद्युत वस्तुओं के निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया है। ग्रामीण महिला उद्यमियों को अपने व्यवसायों को विकसित करने में मदद करने के लिए ईडीआईआई ने विभिन्न ऑनलाइन और सामाजिक प्लेटफार्मों पर खरीदारों के साथ बेचने और जुड़ने के लिए डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया।

पूर्व में ईडीआईआई ने एक्सेंचर, फेसबुक, बायर फाउंडेशन, एचएसबीसी बैंक, वॉलमार्ट, एचएएल, एचपी, आईटीसी, येस बैंक, ओएनजीसी और अमेजॉन सहित अनेक प्रसिद्ध कॉर्पोरेट्स के साथ हाथ मिलाया है। इन सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से ईडीआईआई ने अब तक कई परियोजनाओं के माध्यम से 741 गांवों, 138 जिलों और भारत के 23 राज्यों में 68,134 लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाला है।

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

editors

Read Previous

जम्मू में आजाद की रैली बनाम दिल्ली में कांग्रेस की रैली

Read Next

बांग्लादेशियों ने झारखंड के पांच जिलों में बदल दी है डेमोग्राफी, मोहब्बत-निकाह और धर्मांतरण के हैं कई मामले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com