संभल के चंदौसी में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, स्कूल में ‘कुर्बानी’ का खुलासा

चंदौसी (संभल) । चंदौसी के लक्ष्मणगंज स्थित वारसी नगर में शनिवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही, जब एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचे। नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों को चिन्हित करने के लिए यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने चिन्हित मकानों को निरीक्षण के बाद हटाने के निर्देश दिए। इसी दौरान अधिकारियों की नजर एक इंग्लिश मीडियम स्कूल पर पड़ी, जो संदेह के घेरे में आ गया। जब पुलिस बल के साथ सीओ और कोतवाली प्रभारी ने स्कूल परिसर में प्रवेश किया, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

स्कूल संचालक ने बताया कि स्कूल परिसर के अंदर हाल ही में जानवर की कुर्बानी दी गई थी। यह सुनते ही एसडीएम और सीओ हैरान रह गए।

स्कूल परिसर में कुर्बानी की बात सामने आने के बाद परिसर की तलाशी ली गई, जहां परचून का सामान, तेल-घी सहित अन्य घरेलू वस्तुएं पाई गईं। इसके साथ ही परिसर के अंदर गोबर भी मिला, जिससे कुर्बानी की पुष्टि की संभावना जताई जा रही है।

सीओ अनुज चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि हम एसडीएम और नगर पालिका की टीम के साथ अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। जिन लोगों ने नगर पालिका की भूमि पर निर्माण किया है, उन्हें स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उसी के पास स्थित एक स्कूल परिसर में जांच के दौरान तेल-घी समेत अन्य किराने के सामान और गोबर मिले हैं। संचालक का कहना है कि ईद के मौके पर जानवर की कुर्बानी की गई थी। अब इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

सीओ ने आशंका जताते हुए आगे कहा कि संभव है कि इस स्कूल में सिर्फ शिक्षा का कार्य नहीं हो रहा, बल्कि कोई और गतिविधि भी संचालित हो रही हो। इसको लेकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, नगर पालिका की टीम चिन्हित निर्माणों को नोटिस देने और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। वहीं, स्कूल परिसर में मिली संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की जांच गंभीरता से जारी है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि कोई भी अवैध निर्माण या कानून के खिलाफ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

admin

Read Previous

शुभमन गिल को इस तरह बल्लेबाजी करते देख अच्छा लगा : सौरव गांगुली

Read Next

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com