आतंकवादी हमले की निंदा और सेना को धन्यवाद देने के लिए प्रस्ताव लाएगी ‘आप’ : आतिशी

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 13 मई से शुरू हो रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) इस सत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाने जा रही है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बताया कि ‘आप’ की ओर से ‘निंदा प्रस्ताव’ लाया जाएगा, जिसमें पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी आलोचना की जाएगी। इसके साथ ही ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों को उनके साहस और संकल्प के लिए सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की है। दिल्ली विधानसभा और आम आदमी पार्टी इस लड़ाई का पूर्ण समर्थन करती है। हम सिर्फ सेना का नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों के परिवारों का भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी कुर्बानी और समर्पण से यह देश सुरक्षित है।”

उन्होंने आगामी सत्र के एजेंडे की जानकारी देते हुए कहा, ”दिल्ली विधानसभा का सत्र 13 मई को होने जा रहा है। इस सत्र में आम आदमी पार्टी दो अहम प्रस्ताव लाने जा रही है।”

आतिशी ने आतंकवाद के खिलाफ पार्टी की सख्त नीति को रेखांकित करते हुए कहा, ”एक निंदा प्रस्ताव होगा, जिसमें हम पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करेंगे। निहत्थे नागरिकों पर हमला मानवता के खिलाफ अपराध है और हम चाहते हैं कि दिल्ली विधानसभा इसकी कड़ी भर्त्सना करे।”

उन्होंने बताया कि दूसरा प्रस्ताव एक धन्यवाद प्रस्ताव होगा, ”जिसमें हम भारतीय सेना और सभी सशस्त्र बलों को सम्मानित करेंगे”। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू की है और दिल्ली विधानसभा दिल्लीवासियों और पूरे देश के साथ मिलकर पूरी मजबूती से सेना के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, ”हम केवल सेना को ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जिनके बलिदान और समर्पण से देश सुरक्षित है। इस धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से हम उनकी निःस्वार्थ सेवा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

ऑपरेशन सिंदूर: बिहार के गया में कांग्रेस पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

Read Next

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का कपिल सिब्बल ने किया स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com