नोएडा में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

नोएडा । नोएडा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण की इस घटना की जानकारी युवती के भाई विकास यादव ने दी है। यह घटना सेक्टर-113 थाना इलाके की है। पुलिस ने कई टीमों का गठन कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अपहरण होने के बाद भी युवती से उसके भाई की दो से तीन बार बात हुई है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। युवती के भाई का कहना है उसकी बहन ने जानकारी दी है कि एमपी नंबर की एक गाड़ी में उसका अपहरण किया गया है और उसे गाजियाबाद की तरफ ले जाने की बात की जा रही थी।

विकास यादव ने बताया है कि वह अपनी बहन को एक ऑटो में बैठाकर, अपनी नौकरी के लिए निकल गया था। उसकी बहन एक क्लीनिक में काम करती है। उसकी बहन ने जहां पर ऑटो बदलने के लिए ऑटो छोड़ी थी। वहां से उसका अपहरण हो गया है।

विकास के मुताबिक, उसको यह सूचना उसकी बहन ने फोन कर दी थी। उसकी बहन ने कहा कि कुछ लोगों ने उसे कुछ सुंघा दिया है और उसके बाद उसे गाड़ी में डाल ले जाया जा रहा है। जिसका नंबर सिर्फ एमपी वह देख पाई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस की कई टीमें युवती की तलाश कर रही हैं।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि इस प्रकरण के संबंध में तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए जांच की गई है। पीड़िता के मोबाइल नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली है। तत्काल टीमों को रवाना किया गया है। अन्य पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही हैं। आईएसटीएमएस के द्वारा गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने कहा है इस घटना में कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं। जल्द ही युवती को तलाश कर लिया जाएगा और फिर घटना का खुलासा किया जाएगा।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

‘नवादा में दलितों के घर जलने की घटना की तपिश में राजनीतिक दल ‘हाथ सेंकने’ में जुटे’, तेजस्वी और मांझी आमने-सामने

Read Next

भाजपा की सरकार आई तो यूपी जैसे दिल्ली में महंगी होगी बिजली: आतिशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com