‘नवादा में दलितों के घर जलने की घटना की तपिश में राजनीतिक दल ‘हाथ सेंकने’ में जुटे’, तेजस्वी और मांझी आमने-सामने

पटना । बिहार के नवादा में दलित के घरों में आग लगाए जाने की घटना को लेकर सियासत जारी है। सभी राजनीतिक दल खुद को सबसे बड़े ‘हितैषी’ बताकर इस घटना में ‘हाथ सेंकने’ की कोशिश में जुट गए हैं। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तथा राजद नेता तेजस्वी यादव इस मामले में आमने-सामने आ गए हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव के आरएसएस और भाजपा के स्कूल में पढ़े लिखे हैं के बयान पर शुक्रवार को जीतन राम मांझी ने पलटवार किया। उन्होंने तेजस्वी यादव की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ये उल्टी बात है, चूंकि वे पढ़े नहीं हैं, इसलिए पढ़ाई का मर्म क्या जानें। हम लोग शेड्यूल कास्ट के सबसे नीचे तबके के लोग हैं। हम लोगों को पढ़ने जाने में दिक्कत होती थी, भूखे-प्यासे पढ़ते थे। अपने मेरिट से मैट्रिक पास किया, ग्रेजुएशन किया। उसी प्रकार से मेरा बेटा भी पढ़ा है। आज कॉलेज में प्रोफेसर है तो आरएसएस से इनका क्या सवाल है?

इससे पहले नवादा में दलितों के घर जलाए जाने की घटना के बाद जीतन राम मांझी ने कहा था कि इस घटना में यादवों का हाथ है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि जीतन राम मांझी और उनका बेटा आरएसएस और भाजपा से पढ़ रहे हैं। जो लिखकर दिया जाता है, वही वे पढ़ते हैं।

इधर, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और मंत्री जनक राम का कहना है कि नवादा की घटना मानवता और सामाजिक सद्भाव पर गंभीर हमला है। जिस तरह से दलित समुदाय को इस अमानवीय कृत्य का शिकार बनाया गया है, वह न केवल समाज की नैतिकता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि हमारे संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के खिलाफ भी है।

मंत्री जनक राम ने कहा कि दलित समुदाय के साथ इस प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। नवादा अग्निकांड में पीड़ित पक्ष के द्वारा मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में 25 से ज्यादा लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

रिक रॉस के साथ ‘रिच लाइफ’ में गुरु रंधावा की दिखी जबरदस्‍त बॉन्डिंग

Read Next

नोएडा में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com