केजरीवाल सरकार ने निर्माण श्रमिकों के 15,971 बच्चों को दी 12.35 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप

नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे निर्माण श्रमिकों के 15,791 बच्चों को 12.35 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की| इस मौके पर श्री सिसोदिया ने कहा कि यह राशि निर्माण श्रमिकों के बच्चों के सपनों को उड़ान देगी और अपने भविष्य को बेहतर बनाने में उनकी मदद करेगी| उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई में बेहतर करते रहे दिल्ली सरकार कभी भी पैसों की तंगी को उनके सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनने देगी|

श्री सिसोदिया ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार पहली से आठवीं तक के बच्चों को सालाना 6,000 रूपये , नौवीं व दसवीं के बच्चों को सालाना 8400 रूपये व 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को सालाना 12,000 रूपये की स्कॉलरशिप देती है| इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मजबूती के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने का मौका देने के लिए है| उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़े और दिल्ली सरकार भी उनके सपनों को पूरा करते हुए उन्हें दुनिया की सबसे बढ़िया पढ़ाई उपलब्ध करवाएगी|

इस योजना के तहत मंगलवार को 15791 बच्चों को 12.35 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की| ज्ञात हो की दिल्ली सरकार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के बच्चों प्रतिमाह कक्षावार 500 रूपये से 1000 रूपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप के रूप में देती है| वो बच्चे जिनके पेरेंट्स किसी भी निर्माण साईट पर राजमिस्त्री, बेलदार, कंक्रीट मिक्सर, बार-बाइंडर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, गार्ड इत्यादि का काम करते है वे इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते है|

इस स्कॉलरशिप के तहत छठी से आठवीं तक के 8062 बच्चों को 4.8 करोड़ रूपये, नौवी व दसवीं में पढ़ रहे बच्चों 4,888 बच्चों को 4.1 करोड़ रूपये व 11वीं एवं 12वीं के 2841 बच्चों को 3.4 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई|

श्री सिसोदिया ने छात्रों से अगले सेशन के स्कॉलरशिप लिए समय पर आवेदन करने व दूसरों को जागरूक करते हुए इसका लाभ उठाने के प्रेरित करने का आग्रह किया| नए सत्र में इस स्कॉलरशिप के लिए 15 दिनों के भीतर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी|

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार उच्च शिक्षा के लिए भी निर्माण श्रमिकों के बच्चों को स्कॉलरशिप देती है| उन्हें स्नातक स्तर पर 36,000 रुपये प्रति वर्ष, आईटीआई पाठ्यक्रमों के लिए 48,000 रुपये प्रति वर्ष और एलएलबी 5 वर्षीय पाठ्यक्रम, एलएलबी (3 वर्षीय पाठ्यक्रम) के लिए 36,000 रुपये प्रति वर्ष, पॉलिटेक्निक के लिए 60,000 रुपये प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इंजीनियरिंग, मेडिकल और एमबीए जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए 1.2 लाख रुपये प्रति वर्ष की वितीय सहायता दी जाती है।

बच्चों ने बताया स्कॉलरशिप से और बेहतर पढ़ाई करने में मिलेगी मदद

एसकेवी नेहरु विहार में पढ़ने वाली हायाल्वी ने बताया कि “मेरा भाई स्कूल से वापस आते समय घायल हो गया और अब चलने में सक्षम नहीं है। माता-पिता की कमाई का सारा पैसा उसके इलाज में चला जाता है। हम कुछ भी नहीं बचा पा रहे हैं। मैं इस स्कॉलरशिप को इन्वेस्ट करूंगी ताकि इससे मुझे भविष्य में हायर एजुकेशन में मदद मिले|”

सर्वोदय बाल विद्यालय बुराड़ी में 12वीं में पढ़ने वाले आदित्य कुमार का कहते है कि “मेरा परिवार मेरी उच्च शिक्षा का खर्च वहन नहीं कर सकता। मैं इस पैसे को अभी के लिए बचाऊंगा और इसे आगे MBA करने में उपयोग करूंगा।

सर्वोदय विद्यालय मोरी गेट में 10वीं में पढ़ने वाले कुनाल बताते है कि “मैं सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता हूं। मैं इस स्कॉलरशिप के पैसों का इस्तेमाल सेना की तैयारी से जुडी किताबों को खरीदने के लिए करूंगा|

एसकेवी शक्ति नगर में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली भावना कहती है कि “मेरे पिता के पास लॉकडाउन के दौरान नौकरी नहीं थी। हम भारी आर्थिक तंगी से गुजरे। मैं भविष्य में इंग्लिश टीचर बनना चाहती हूं और अब मैं इस स्कॉलरशिप के पैसों का इस्तेमाल इससे जुडी तैयारी के लिए इस्तेमाल करुँगी|

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

बीसीसीआई पर सवाल: क्रिकेट में स्याह को सफेद बनाने का खेल

Read Next

23 देशों में स्कूलों को पूरी तरह से खोलना बाकी : यूनिसेफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com