केजरीवाल से पूछताछ, सीबीआई मुख्यालय के पास धरने पर पंजाब सीएम व दिल्ली कैबिनेट के मंत्री

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को सीबीआई दफ्तर जाने से पहले राजघाट पहुंचे। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन समेत कई बड़े नेता भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रहे। हालांकि सीबीआई मुख्यालय से कुछ दूरी पर दिल्ली पुलिस ने लोधी रोड पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सरकार के मंत्रियों को सीबीआई दफ्तर से पहले ही रोक लिया।

पुलिस द्वारा सीबीआई मुख्यालय तक न जाने देने पर यह ‘आप’ नेता धरने पर बैठ गए। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जुल्म-अत्याचार के खिलाफ जनता की आवाज और उम्मीद बनकर आखिरी सांस तक लड़ेंगे। हम अन्याय और जुल्म के खिलाफ सत्य के रास्ते पर हैं। अंत में जीत सत्य की ही होगी। गौरतलब है कि कथित शराब घोटाले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। रविवार को उनसे इस विषय में पूछताछ की जा रही है

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई दफ्तर जाने से पहले कहा कि देश में कुछ राष्ट्र विरोधी ताकते हैं और मैं इन सभी राष्ट्र विरोधी ताकतों को कहता हूं कि अब भारत रूकेगा नहीं। देश के लोग बहुत बेचैन हैं। अब भारत तरक्की करेगा, अब भारत आगे बढ़ना चाहता है। तुम हम भारत वासियों को जितना मर्जी परेशान कर लो, लेकिन भारत रूकने वाला नहीं है। तुम्हारी इन गीदड़ धमकियों से भारत रूकने वाला नहीं है, भारत तो आगे बढ़ेगा।

सीएम ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती हैं कि देश में स्कूल-अस्पताल बने, गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने। मैं इन राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहना चाहता हूं कि तुम हम भारतवासियों को जितनी मर्जी परेशान कर लो, लेकिन अब भारत रूकने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरक्की को देखकर पूरे देश को एक उम्मीद जगी कि दिल्ली का विकास हो सकता है तो बाकी भारत का भी हो सकता है। पूरे देश को एक उम्मीद जगी कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन सकता है। लेकिन देश के अंदर कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं, जो भारत की तरक्की नहीं चाहती हैं। 75 साल से इन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों ने देश को जकड़ कर रखा है। ये राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती हैं कि देश में स्कूल बनें। ये नहीं चाहती हैं कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। ये नहीं चाहती हैं कि देश में अस्पताल बनें और सबको अच्छा इलाज मिले। ये नहीं चाहती हैं कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

admin

Read Previous

राजनीति के अंधायुग को दिखायेगा एनएसडी

Read Next

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एचएएल से 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की खरीद को मंजूरी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com