कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड को लूटा – मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पार्टी के नवपरिवर्तन अभियान के तहत उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए वर्चुअल संवाद किया। दरअसल कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 16 जनवरी तक सभी चुनावी राज्यों में रैलियों पर रोक लगा दी है। कोरोना संक्रमण के बीच आप ने 36 दिनों की चुनावी रणनीति बनाई है। आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग के निर्देशों को देखते हुए फिलहाल वर्चुअल जनसंवाद कर रही है।

मनीष सिसोदिया ने सोमवार को अपने संवाद के दौरान कहा कि आज से ठीक 35 दिन बाद यानी 14 फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव होंगे, जिसके आधार पर प्रदेश में नई सरकार बनेगी। जिनके जरिये तय होगा कि उत्तराखंड के स्कूल कैसे होंगे, अस्पताल कैसे होंगे, लोगों को रोजगार मिलेगा या नहीं, पहाड़ों से पलायन रुकेगा या नहीं, 14 फरवरी को इसका चुनाव है।

उन्होंने कहा कि 21 साल पहले महान आंदोलन से उत्तराखंड राज्य का जन्म हुआ। उत्तराखंड के लिए लोगों ने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दीं, खून-पसीना बहाया, नौकरी-व्यापार-घर छोड़कर इसलिए आंदोलन चलाया कि लखनऊ बहुत दूर है, प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार को पहाड़ों तक लाया जाए। लेकिन अलग राज्य बनने का फायदा भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर किसी को नहीं मिला।

सिसोदिया ने कहा राज्य में आंदोलनकारियों और जनता के हाथ कुछ नहीं लगा। जितने बदहाल स्कूल पहले थे उतने ही बदहाल अब भी हैं। अस्पतालों की भी वही स्थिति है, पलायन भी जस का तस है। कांग्रेस और भाजपा के नेता राज्य को लूटते गए। उत्तराखंड की जनता ने जिन्हें भी सत्ता की चाभी दी, उन्होंने आपस में सेटिंग कर ली, कि पांच साल तुम लूटो, पांच साल हम। अगर 21 साल में इन पार्टियों ने कुछ नहीं किया। आज भी पहाड़ में बसने वाली महिलाएं प्रसव पीड़ा में दम तोड़ रही हैं।

सिसोदिया ने कहा उत्तराखंड राज्य जहां बिजली बनती है वहां लोगों को फ्री बिजली नहीं मिल सकती क्या? अगर दिल्ली के दो तिहाई लोगों को फ्री बिजली मिल सकती है तो उत्तराखंड के लोगों को क्यों नहीं मिल सकती। मैं आज आप सभी से निवेदन करना चाहता हूं कि अब उत्तराखंड को बदलने का समय आ गया है। आज उत्तराखंड को एक नया विकल्प मिल रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने 36 दिनों की चुनावी रणनीति बनाई है। पार्टी की ओर से वर्चुअल बैठक कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। साथ ही नवपरिवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जोकि आगामी 16 जनवरी तक चलेगा। सोमवार को मनीष सिसोदिया के संवाद के बाद, 11 जनवरी को दूसरी वर्चुअल संवाद पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 जनवरी को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, 13 जनवरी को दिल्ली के विधायक सौरभ भारद्वाज, 14 जनवरी को आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी, 15 जनवरी को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन और 16 जनवरी को पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद करेंगे।

–आईएएनएस

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां अमेंडमेंट लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात...

editors

Read Previous

चुनाव से पहले भाजपा को झटका, विधायक आर के शर्मा सपा में शामिल

Read Next

उत्तर कोरिया की कोरोना नीति में बदलाव की निगरानी कर रहा है सियोल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com