दिल्ली पुलिस अधिकारी के बेटे ने आईजीआई के पास आदमी के सिर में मारी गोली

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के पास बुधवार तड़के अपनी कार में अपने दोस्तों के साथ जा रहे एक व्यक्ति के सिर में कथित तौर पर गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान संदीप भाटी के रूप में हुई है। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब वह अपने तीन दोस्तों के साथ हुंडई वरना में था। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और पीड़ित का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने भाटी की कार पर दो गोलियां चलाईं। पहली गोली गाड़ी के पिछले शीशे पर लगा, जबकि दूसरी भाटी के सिर पर लगी।
दक्षिण पश्चिम जिला के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने कहा, “हमें पीसीआर कॉल के माध्यम से जानकारी मिली और जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमें उनके (भाटी) दोस्तों में से एक ने सूचित किया कि वे भिवाड़ी के एक मंदिर से वापस आ रहे थे, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने हवाई अड्डे से उनका पीछा करना शुरू कर दिया।”
डीसीपी ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी की पहचान नितिन सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है और भाटी के दोस्तों की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं के तहत तेज गति से गाड़ी चलाने, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से कालकाजी तक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी द्वारा चलाई जा रही स्विफ्ट कार की पहचान की।
सिंह ने आगे कहा, “गोलीबारी की घटना के बाद, आरोपी नितिन रघुवंशी कालकाजी के पास गया और अपनी कार ओखला में एक मरम्मत की दुकान पर भेज दी, जहां से हमारी टीम ने इसे जब्त कर लिया है। उसकी मां, अर्चना, दिल्ली पुलिस अधिकारी है। परिवार कालकाजी में एक पुलिस कॉलोनी में रहता है।”
–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

‘शेरदिल’ में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

Read Next

‘आर्या 2’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com