मेरठ : लिसाड़ी गेट में ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्यारोपी को लगी गोली

मेरठ, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तरप्रदेश के मेरठ में शुक्रवार रात दस बजे लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद बुनकर नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया और 40 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान सराय बहलीम निवासी हत्यारोपी नदीम के सीने में गोली लग गई। वर्ष 2003 में हत्या के मामले में नदीम जेल जा चुका है। कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। घायल को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस विवेचना कर रही है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया, “बुनकर नगर में जरनेल का परिवार रहता है। गुरुवार को जरनेल का पड़ोसी हमजा से विवाद हो गया था। जरनेल के बेटे जफर को हमजा ने पीट दिया था। इस बात को लेकर दोनो पक्षों ने कहा-सुनी हो गई थी। हमजा सराय बहलीम कोतवाली का रहने वाले नदीम का भांजा है।”

उन्होंने कहा, “नदीम अपने भांजे हमजा से मिलने शुक्रवार को उसके घर गया था। इस दौरान जरनेल के परिवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नदीम के सीने में गोली लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में सलमान गैंग के सदस्य का भी नाम आ रहा है।”

सीओ कोतवाली के मुताबिक नदीम का पारिवारिक विवाद चल रहा है। नदीम खरखौदा थाने से जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस के मुताबिक नदीम शातिर अपराधी है और सलमान गैंग का सदस्य होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि इस घटना में सलमान गैंग का नाम सामने आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज करेगी।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

लखीमपुर खीरी हिंसा: भारतीय युवा कांग्रेस ने गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी के लिए रखा मौन व्रत, जताया विरोध

Read Next

धोनी की पारी के मुरीद हुए कोहली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com