पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की हत्या

कोलकाता, 7 नवंबर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता की उनके घर पर गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद, राज्य के पूर्वी मिदनापुर जिले के भगवानपुर में एक और भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। भाजपा इस हत्या के लिए जहां तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है, वहीं सत्तारूढ़ दल ने अपने उपर लगे आरोपों से साफ इनकार किया है।

ये घटना शनिवार की रात उस समय हुई, जब चांदीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के शक्ति केंद्र के प्रमुख शंभू मैती (36) को सड़क किनारे पीट-पीट कर मार डाला गया। रविवार सुबह उनका शव केलघई नदी के किनारे से बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने मैती को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और फरार हो गए। रविवार की सुबह उन्होंने नदी के किनारे मैती का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक मैती के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं।

एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद हम मौत के सही समय और कारणों का पता लगा पाएंगे।”

भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए मैती की हत्या की गई।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह घटना भाजपा के आंतरिक कलह का परिणाम है।

एक स्थानीय नेता ने कहा, “तृणमूल किसी भी तरह से घटना में शामिल नहीं है।”

17 अक्टूबर को उत्तर दिनाजपुर जिले के इटहार इलाके में भाजपा की युवा शाखा के जिला उपाध्यक्ष मिथुन घोष (37) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घोष पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके गांव राजग्राम स्थित आवास के सामने गोली चला दी। हालांकि उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ता ने अपशिष्ट जल से बिजली उत्पन्न करने के लिए किया पौधों का उपयोग

Read Next

यूपी पंचायत चुनाव नहीं लड़ रही बसपा : मायावती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com