झारखंड मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने बढ़ाया जांच का दायरा, कोलकाता का कारोबारी अमित अग्रवाल गिरफ्तार, दो आईपीएस भी रडार पर

रांची : झारखंड में अवैध खनन के जरिए कमाए गए सैकड़ों करोड़ की मनीलांड्रिंग मामले में ईडी की जांच का दायरा बढ़ गया है। इस मामले में शुकवार की रात आठ बजे कोलकाता के चर्चित कारोबारी अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता एवं रांची के दो आईपीएस और कोलकाता के एक और कारोबारी यश जालान भी ईडी जांच के रडार पर हैं। अमित अग्रवाल के झारखंड में कई रसूखदार पॉलिटिशियन्स से गहरे रिश्ते रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जांच की जद में सत्ता से जुड़े कुछ बड़े चेहरे भी आ सकते हैं।

कारोबारी अमित अग्रवाल को आज रांची स्थित स्पेशल पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग) कोर्ट में पेश किया जायेगा। बताया जा रहा है कि ईडी उसे आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की भी दरख्वास्त कोर्ट में देगी। माना जा रहा है कि अमित अग्रवाल के पास झारखंड के कई राजनेताओं और अफसरों के गहरे राज हैं। ये राज खुले तो कइयों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

बता दें कि यह अमित अग्रवाल ही है, जिसने अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल (जनहित याचिका) दाखिल करने वाले एडवोकेट राजीव कुमार को विगत 31 जुलाई को 50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कराया था। अग्रवाल ने कोलकाता पुलिस को शिकायत की थी कि एडवोकेट राजीव कुमार पीआईएल से उसका नाम हटाने के लिए एक करोड़ की मांग कर रहे हैं। फिर योजना के मुताबिक उसने इसकी पहली किस्त के रूप में 50 लाख देने के लिए एडवोकेट राजीव कुमार को रांची से कोलकाता बुलाया और यह रकम देकर उन्हें गिरफ्तार करा दिया।

बाद में ईडी ने एडवोकेट राजीव कुमार और कारोबारी अमित अग्रवाल के बीच बड़ी रकम की लेनदेन के मामले में रांची में एक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इस जांच में ईडी ने पाया है कि अमित अग्रवाल ने अवैध खनन और मनी लांड्रिंग की जांच के लिए दायर पीआईएल को नुकसान पहुंचाने के इरादे से रांची और कोलकाता के दो आईपीएस के साथ मिलकर साजिश रची। अमित अग्रवाल की कंपनियों में रुपये की लेन-देन की जांच हुई तो ईडी ने यह भी पाया कि अरोड़ा स्टूडियो नामक उनकी कंपनी के बैंक अकाउंट में झारखंड के अवैध खनन के आरोपी के प्रेम प्रकाश के अकाउंट से रकम ट्रांसफर की गई थी। जांच में हुए इन खुलासों के बाद ही शुक्रवार को अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर कोलकाता के एक और कारोबारी यश जालान भी झारखंड में अवैध खनन-परिवहन मामले में ईडी जांच के राडार पर हैं। सूत्रों ने बताया कि ईडी उन्हें आरोपी बनाते हुए पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। जालान झारखंड के साहिबगंज में हाल तक गंगा नदी में चलाये जानेवाले एक मालवाहक जहाज के मालिक हैं। इस जहाज का परिचालन लाइसेंस-परमिट के बगैर अवैध खनन के आरोपी पंकज मिश्र, दाहू यादव और बच्चू यादव कर रहे थे। ईडी ने अवैध खनन मामले की जांच के दौरान इस जहाज को जब्त कर लिया था। ईडी को संदेह है कि जालान अवैध खनन-परिवहन से होने वाली कमाई में हिस्सेदार रहे हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

फिल्में भाषा की बाधाओं को तोड़ रही हैं : ‘कांतारा’ के निर्देशक ऋषभ शेट्टी

Read Next

टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों में डॉल्बी एटमॉस को कर सकती है एकीकृत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com